KBP Times

“हम डरके नहीं, हताश होकर AAP से गए…” BJP में शामिल होने के बाद बोले सांसद राघव चड्ढा

Raghav Chadha

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने पर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि हर वो आदमी जिसने AAP को खून-पसीनें से खींचा और बड़ी उम्मीदों से AAP से जुड़ा था वह या तो AAP छोड़ चुका है या छोड़ रहा है. हर ईमानदार और मेहनतकश आदमी को मिलता है कि पार्टी में उनके काम करने की जगह नहीं बची. AAP अब एक ऐसे गलत रास्ते पर चल रही है जिससे कोई अपना नाता नहीं रखना चाहता. इसलिए एक-एक करके तमाम नेताओं ने आम आदमी पार्टी को छोड़ दिया. बाबा साहब अंबेडकर द्वारा बनाया गया संविधान ये ताकत देता है कि यदि उन्हें ऐसा महसूस हो कि उनकी पार्टी करप्ट और कॉम्प्रोमाइज हाथों में चली गई है. गलत रास्ते पर जा रही है तो वे अपनी पार्टी को त्याग सकते हैं. इसके लिए दो तिहाई या दो तिहाई से ज्यादा की लिमिट तय की गई है. इस केस में 7 सांसदों ने मिलकर AAP को छोड़ा है.

“डरके नहीं बल्कि हताश होकर AAP से गए हैं”
राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने आगे कहा कि AAP के नेता कह रहे हैं कि हम डर गए हैं लेकिन हम डरके नहीं बल्कि हताश होकर AAP से गए हैं. आज दिल्ली में शीश महल पार्ट 2 बनकर तैयार हुआ है जिसकी कुछ तस्वीरे सामने आई हैं. पहला शीशमहल बना था तब आम आदमी पार्टी की छवि तार-तार हुई थी. दिल्ली चुनाव हारने का सबसे बड़ा कारण भी शीश महल था. लेकिन दिल्ली चुनाव समाप्त हुए एक साल भी पूरा नहीं हुआ और दूसरा शीशमहल बनकर सामने आ गया. AAP को इन सभी विषयों पर चिंतन करना चाहिए. न जाने AAP के बचे कूचे भले कार्यकर्ता रह गए हैं वो कैसे जवाब देंगे.

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: पंजाब CM मान ने राष्ट्रपति से मिलने का मांगा टाइम, सभी विधायकों को ले जाएंगे साथ

AAP सांसदों के BJP में जाने पर कांग्रेस ने क्या कहा?
पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और अन्य सांसदों के AAP छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर कहा कि इन लोगों को जाना ही था क्योंकि ये लोग किसी विचारधारा से नहीं जुड़े बल्कि पंजाब विरोधी थे. राज्यसभा में जितने इनके(AAP) सदस्य बने हैं, उन सभी से अरविंद केजरीवाल ने मोटी रकम वसूल की थी. जैसे शेयर वैल्यू होता है, यह उसी प्रकार था कि सस्ती दरों पर शेयर खरीदा गया, महंगा बिका तो बेच दिया. वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मांगने पर उन्होंने कहा कि भगवंत मान भी सीधे केंद्रीय गृह मंत्रालय से जुड़े हुए हैं. ऐसा न हो कि वे सभी विधायकों को दिल्ली में ही छोड़ आएं. उनके(AAP) सभी विधायकों को मैं चेतावनी देता हूं कि कहीं आपको वहीं(दिल्ली) न छोड़ दिया जाए.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2