KBP Times

“झालमुरी मैंने खाई, झाल TMC को लगी…” PM मोदी का नदिया में ममता बनर्जी सरकार पर जोरदार हमला

West Bengal Election 2026

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल के नदिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज(23 अप्रैल) जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि असम, केरलम और पुडुचेरी में भी मतदान संपन्न हुआ है वहां पर भी रिकॉर्ड मतदान हुआ है पहले भी हमने देखा है कि देश में जहां-जहां भारी मतदान हुआ है वहां बीजेपी को प्रचंड विजय मिली है. कमल खिलना तय है. 4 मई को बंगाल में भी बीजेपी की विजयी का जश्न होगा. बंगाल में भी भाजपा की विजय का जश्न होगा और मिठाई भी बंटेगी और झालमुरी भी बांटी जाएगी. झालमुरी ने भी कुछ लोगों को झन्नाटेदार झटका दिया है. झालमुरी मैंने खाई, लेकिन झाल TMC को लगी है.

“TMC का खाता तक नहीं खुलेगा”
पीएम मोदी ने कहा आगे कहा कि यहां तो TMC के विधायकों, मंत्रियों, लोकल नेताओं और इनके सिंडिकेट के खिलाफ इतना गुस्सा है कि कईं जिलों में TMC का खाता तक नहीं खुलेगा. मैं विश्वास से कहता हूं कि मैंने इस बार बंगाल में बहुत दौरा किया है और जो उत्साह देखा है इसलिए TMC का जाना निश्चित है. 15 साल पहले वाम के विरुद्ध जनता ने बिगुल फूंका था. आज तृणमूल में जंगलराज के विरुद्ध बंगाल की जनता हर गली मोहल्ले में शंख फूंक रही है. ये चुनाव न मोदी लड़ रहा है और न ही मेरे साथी लड़ रहे हैं. इस बार बंगाल का चुनाव यहां की जनता जनार्दन लड़ रही है. चुनाव का नेतृत्व बंगाल की जनता जनार्दन के हाथ में है. मैं जहां भी जा रहा हूं, लोग एक ही बात कहते हैं कि अब बहुत हो गया. 15 साल बाद ये साफ साफ दिख रहा है कि किसान खेत से लेकर मंडी तक हर भय से मुक्ति के लिए वोट दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बंगाल में पहले चरण की वोटिंग, मुर्शिदाबाद में फेंके गए देसी बम, TMC और हुमायूं कबीर के कार्यकर्ताओं में झड़प

“TMC की निर्मम सरकार की पहचान है- झूठ बोलो, झांसा दो”
प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल के सरकारी कर्मचारी TMC के भय से बाहर निकलने के लिए वोट दे रहे हैं. बंगाल के डॉक्टर भय से मुक्त होकर एक बेहतर सिस्टम के लिए वोट दे रहे हैं. यहां के वकील सच्चा न्याय दिलाने के लिए और शिक्षक भयमुक्त स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी के लिए वोट दे रहे हैं. दुकानदार, रिक्शा वाले, टैक्सी वाले TMC के सिंडिकेट से मुक्ति के लिए वोट कर रहे हैं और बंगाल की पुलिस भी गुंडों से आदेश लेने की बजाय जनता की सेवा के लिए वोट डाल रही है. बंगाल में हर क्षेत्र, हर वर्ग अब बीजेपी के भरोसे को एक मौका देना चाहती है. TMC की निर्मम सरकार की पहचान है- झूठ बोलो, झांसा दो. 15 साल के इनके हर वादे आधे-अधूरे हैं. इन्होंने हर ब्लॉक में मॉडल रेसिडेंशियल स्कूल बनाने की घोषणा की थी, लेकिन हुआ इसका उल्टा बंगाल में सैंकड़ों स्कूल बंद हो गए. TMC ने घर घर पाइप से पानी पहुंचाने का वादा किया था. हर घर नल से जल तो नहीं पहुंचा, लेकिन जलभराव का गंदा पानी आपके घर के द्वार तक जरूर आ गया.

“घुसपैठियों के फर्जी डॉक्युमेंट बनाते हैं”
उन्होंने कहा कि मोदी का मंत्र है- ‘सबका साथ, सबका विकास’ और ‘निर्मम सरकार कहती है- ‘घुसपैठियों का साथ, घुसपैठियों का विकास. TMC के लोग घुसपैठियों के फर्जी डॉक्युमेंट बनाते हैं, घुसपैठ कराते हैं और यहां उनको झुग्गियों में बसाते हैं. TMC के हर दुकान को बंद करना जरूरी है. 4 मई के बाद बंगाल में भी सुरक्षा की नई गांरटी शुरू होने वाली है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2