KBP Times

बंगाल में पहले चरण की वोटिंग, मुर्शिदाबाद में फेंके गए देसी बम, TMC और हुमायूं कबीर के कार्यकर्ताओं में झड़प

West Bengal Election 2026

West Bengal Election 2026 1st Phase Voting: पश्चिम बंगाल में आज पहले चरण की वोटिंग हो रही है. राज्य की 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, शाम 6 बजे तक वोटिंग चलने वाली है. वोटिंग को लेकर पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. बंगाल में ममता बनर्जी की TMC और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच है. कांग्रेस भी पूरे दमखम से चुवानी मैदान में है. 44 हजार मतदान केंद्रों पर करीब 3.6 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. मतदाताओं में एक करोड़ 75 लाख 77 हजार 210 महिलाएं है. 1,500 बूथों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. 8,500 बूथ अति संवेदनशील माने गए हैं.

इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है
वहीं दूसरी तरफ मुर्शिदाबाद के नौदा इलाके में हिंसा की घटना सामने आई है. कुछ अज्ञात लोगों ने बुधवार को कथित तौर पर देसी बम फेंक दिया. इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. हालांकि कितने लोग घायल हुए हैं इसकी कोई अधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है. धमाका उस समय हुआ जब मतदान केंद्र के आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. अचानक हुए हमले में मतदाताओं और स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई. कई लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए. सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके को घेर लिया. हालात को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है. हमले में शामिल लोगों की पहचान के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. वहीं घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: लेंसकार्ट ‘तिलक-बिंदी’ विवाद, यूपी-MP, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र में प्रदर्शन, धीरेंद्र शास्त्री बोले- कंपनी लाहौर में खोल लो…

TMC और हुमायूं कबीर कार्यकर्ताओं में झड़प
आज गुरुवार को मुर्शिदाबाद में TMC कार्यकर्ताओं और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर के बीच झड़प हो गई. हुमायूं कबीर उस इलाके का दौरा कर रहे हैं, जहां कल एक कच्चा बम फेंके जाने की घटना सामने आई थी. हुमायूं कबीर ने कल सामने आई कच्चे बम फेंकने की घटना पर कहा कि कोशिश की गई लेकिन कुछ हुआ नहीं. शांति से चुनाव में भाग लेना चाहिए. हमारा किसी को मारने का या धमकाने का मकसद नहीं है. नओडा, रेजीनगर और मुर्शिदाबाद की सभी 22 सीटों पर शांतिपूर्ण चुनाव हो रहे हैं. हालांकि, नओडा के बूथ नंबर 9 और 10 दोनों जगहों पर रात में कुछ गड़बड़ी हुई. स्थानीय पुलिस का बैग छीन लिया गया.

“TMC टिकट बेच रही है”
वहीं प्रथम चरण के मतदान पर हुमायूं कबीर ने कहा कि नई पार्टी बनाने के बाद मेरे खिलाफ बहुत आवाज उठीं. मुझे मेरी पार्टी का बहुत सपोर्ट मिला. मैंने 142 उम्मीदवार दिए लेकिन 25-26 उम्मीदवार TMC के साथ जुड़ गए. मुझे फिर भी कोई दिक्कत नहीं हुई. अब मेरी पार्टी के 117 उम्मीदवार हैं. TMC टिकट बेच रही है. मेरी पार्टी के उम्मीदवारों को पैसे देकर खरीदा जा रहा है. उनको चुनाव में इसका जवाब मिलेगा. मैं किसी की बी टीम नहीं हूं.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2