PM Modi Foreign Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जुलाई महीने में की गई विदेश यात्राओं से देश को क्या फायदा मिला. इसको लेकर बीजेपी सांसद व राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का तीन देशों- इंडोनेशिया,ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा रहा. उससे पहले, उन्होंने सेशेल्स का भी दौरा किया था. इसी दौरान, जापान की राष्ट्राध्यक्ष ने भी भारत का दौरा किया. कुल मिलाकर इसका क्या नतीजा निकला? भारत को क्या हासिल हुआ? मैं आसान भाषा में दस अहम नतीजों के बारे में बताऊंगा – ‘दस कदम, दस का दम’…
1. हिंद महासागर-इंडो-पैसिफिक रणनीतिक गठबंधन।
2. रक्षा और समुद्री सहयोग।
3. अहम खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) को लेकर सहयोग।
4. ऊर्जा सुरक्षा।
5. आर्थिक और निवेश से जुड़े नतीजे।
6. प्रधानमंत्री के प्रति दिखाए गए खास सम्मान और शिष्टाचार।
7. सभ्यता और संस्कृति से जुड़ी साझेदारी।
8. डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और शिक्षा के क्षेत्र में साझेदारी।
9. खेल।
10. लोगों के बीच आपसी संबंध।
BJP National Spokesperson Dr. @sambitswaraj addresses a press conference at BJP headqaurters in New Delhi. https://t.co/eUvrBqaW1O
— BJP (@BJP4India) July 12, 2026
सेशेल्स से इंडोनेशिया तक सामरिक स्थिति को किया मजबूत
संबित पात्रा ने कहा कि 1 से 3 जुलाई तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स गए थे. लोगों ने पूछा कि यहां से क्या मिलेगा. तो मैं बताता हूं कि सेशेल्स से इंडोनेशिया तक पीएम मोदी ने सामरिक स्थिति को मजबूत किया है.पीएम ने सामरिक, वैचारिक और आर्थिक हर तरह की पकड़ को इन देशों की यात्रा से मजबूत किया है. भारत ने दुनिया को दिखाया है कि स्थिरता क्या होती है. 2014 से दुनिया में कितना कुछ बदला लेकिन भारत में वही पीएम और वही सरकार जो उसी तरह से काम कर रही है. ये बात दुनिया को दिखाती है कि स्थिरता क्या होती है.
यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर CM अब्दुल्ला के ‘ऑपेरशन लोटस’ वाले बयान पर गरमाई सियासत, BJP बोली- साजिश और षड्यंत्र…



