KBP Times

“पहलगाम में जब आतंकी हमला हुआ तब…” इंडोनेशिया में संसद को संबोधित करते हुए बोले PM मोदी

PM Modi Indonesia Visit

PM Modi Indonesia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय इंडोनेशिया की यात्रा पर हैं. अपनी यात्रा के दूसरे दिन पीएम मोदी ने इंडोनेशिया की संसद को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया के लोगों ने, यहां के बच्चों, महिलाओं, युवाओं ने आज के दिन को मेरे जीवन के सबसे यादगार दिनों में से एक बना दिया है. आज की सुबह जिस तरह इनडोनेशिया के लोगों ने मुझे अपना प्रेम दिखाया है,जिस तरह स्वागत किया है, मैं इसे कभी भूल नहीं सकता. आज सुबह मुझे इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान पाने का भी सौभाग्य मिला. यह सम्मान हम दोनों देशों की लोकतांत्रिक मूल्यों,साझी विरासत का है और दोनों देशों के मज़बूत होते रिश्ते का है. मैं आप सभी का, राष्ट्रपति का, इंडोनेशिया की सरकार और यहां की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.

“हमारे बीच एक सेतु है”
पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज भारत और इंडोनेशिया इतिहास के एक अहम पड़ाव पर एक साथ खड़े हैं. इस सदी का पहला क्वार्टर बीत चुका है और अब आने वाले 25 वर्ष हम दोनों देशों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. मैं यह संकल्प लेकर आया हूं कि भारत और इंडोनेशिया मिलकर पूरी मानवता को एक नई ऊर्जा से भर सकते हैं. जब भारत के 140 करोड़ नागरिक, इंडोनेशिया के 29 करोड़ नागरिक साझा प्रयासों से आगे बढ़ेगे तो दुनिया एक नया इतिहास देखेगी. भारत दुनिया का वह देश है जो विस्तारवाद नहीं विकासवाद की नीति पर चलता है. इसलिए हम भारत में कहते हैं सबका साथ, सबका विकास. उन्होंने कहा कि दूसरे देशों में समुद्र भले ही सीमाओं और दूरियों का कारण रहा हो, लेकिन भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्र दूरी का प्रतीक नहीं, हमारे बीच एक सेतु है. यह हमारे साझा भविष्य का केंद्र है. भारत, इंडोनेशिया और हिंद महासागर, यह हमारे आपसी जुड़ाव की गवाही देते हैं. हज़ारों वर्षों तक हमारे पोर्ट दुनिया को जोड़ते रहे हैं. हमारे जहाज, व्यापार और संस्कृति को दूर-दूर तक लेकर गए.

“इंडोनेसिया दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा लोकतंत्र”
प्रधानमंत्री ने कहा कि हम दोनों ही राष्ट्र लगभग एक ही समय स्वतंत्र हुए, इंडोनेशिया 1945 में और भारत 1947 में, जब स्वतंत्र राष्ट्र के तौर पर संप्रभुता की बात आई तो भारत संयुक्त राष्ट्र में इंडोनेशिया के स्वतंत्रता आंदोलन की मजबूत आवाज़ बना. उस दौर में स्वर्गीय बीजू पटनायक ने जो भूमिका निभाई.वह घटना दोनों ही देशों को और करीब ले आई. एक और बात जो हमें और करीब लाती है वह है हमारा मज़बूत लोकतंत्र और लोकतंत्र में विविधता. भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है. लोकतंत्र की जननी है और इंडोनेसिया दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा लोकतंत्र है. भारत में ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का मंत्र है तो इंडोनेशिया में ‘भिन्नेका तुंग्गल इका’ का विचार है. हम दोनों ने अपने लोकतंत्र में इस विविधता को ही अपनी एकता की नींव बनाया है. उन्होंने कहा कि एक साथ आज़ाद देशों के तौर पर हमने जो सफर शुरू किया था, अब उस आज़ादी के 100 वर्ष भी हम एक साथ पूरा करने जा रहे हैं. यहां इंडोनेशिया में आप 2045 के मंत्र पर चल रहे हैं और भारत में हम विकसित भारत- 2047 का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं. अपने इन लक्ष्यों को हासिल करने में हम एक-दूसरे के पूरक बन सकते हैं.उन्होंने कहा कि हम दुनिया की सबसे युवा सोसाइटी हैं, हम दुनिया की सबसे तेज़ी से आगे बढ़ रही बड़ी अर्तव्यवस्थाओं में हैं. हम दोनों दुनिया की प्रमुख समुद्री शक्तियां हैं. हम प्राचीन सभ्यताएं भी हैं और भविष्य के लिए स्वाभाविक सहयोगी भी हैं. इसी विज़न पर राष्ट्रपति से मेरी चर्चा भी हुई है. हमारे उद्देश्य बहुत स्पष्ट हैं कि भारत और इंडोनेशिया के बीच जो सद्भाव और विश्वास है,उसे हमें अपने नागरिकों के लिए नए अवसरों में बदलना है.

“पहलगाम आतंकी हमला हुआ तब इंडोनेशिया भारत के साथ खड़ा रहा”
उन्होंने कहा कि आतंकवाद जैसे विषयों पर भारत और इंडोनेशिया दोनों की एक राय रही है. पिछले वर्ष पहलगाम में जब जघन्य आतंकी हमला हुआ तब इंडोनेशिया भारत के साथ मज़बूती से खड़ा रहा. मैं इसके लिए राष्ट्रपति और आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं. हमारे दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त कार्य समूह के माध्यम से साथ काम कर रहे हैं. इंटेलिजेंस, साइबर खतरा और कट्टरपंथ से मुक्ति जैसे क्षेत्रों हम और सहयोग बढ़ाकर दुनिया में शांतिवादी ताकतों को मजबूती दे सकते हैं. आज ग्लोबर ऑर्डर तेजी से बदल रहा है. ऐसे में, हम जैसे विकासशील देश समान भागीदारी और अपनी बड़ी भूमिका मांग रहे हैं. इस वैश्विक परिवेश में भारत का स्पष्ट मानना है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रिफॉर्म को और टाला नहीं जा सकता. 2022 में इंडोनेशिया की G20 अध्यक्षता और 2023 में भारत की G20 अध्यक्षता, दोनों ने विकासशील देशों की प्राथमिकताओं को वैश्विक चर्चा के केंद्र में लाने का प्रयास किया.

यह भी पढ़ें: Wayanad Landslide: केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड, 2 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

Double murder in lucknow

लखनऊ में सनसनी, डबल मर्डर के बाद आरोपी ने की आत्महत्या

2

2