KBP Times

बिहार की ज्वेलरी दुकानों में हिजाब, नक़ाब पहनकर नहीं जा पाएंगे ग्राहक

Patna

Patna:  बिहार के सर्राफा बाजार से एक बड़ी खबर सामने आई है. अब राज्य की ज्वेलरी दुकानों में हिजाब, नक़ाब, हेलमेट या किसी भी तरह से चेहरा ढककर आने पर रोक लगा दी गई है. यह फैसला ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड फेडरेशन (AIJGF) के निर्देश पर लिया गया है और कल से पूरे बिहार में लागू हो जाएगा.

सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला

ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड फेडरेशन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने साफ किया है कि यह फैसला किसी धर्म या व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है. उनका कहना है कि यह कदम पूरी तरह सुरक्षा कारणों से उठाया गया है. नए नियम के तहत अगर कोई ग्राहक पूरी तरह चेहरा ढककर आता है, तो उसे न तो दुकान में एंट्री मिलेगी और न ही कोई खरीदारी की जाएगी.

सोना-चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर

फेडरेशन के मुताबिक इस समय सोने और चांदी की कीमतें आसमान छू रही हैं.

10 ग्राम सोना करीब ₹1,40,000

1 किलो चांदी करीब ₹2,50,000

इतनी महंगी धातुओं के चलते ज्वेलरी शॉप्स अपराधियों के लिए आसान टारगेट बन जाती हैं.

लूट की घटनाओं से बढ़ी चिंता

अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि हाल के दिनों में कई लूट की घटनाओं में देखा गया है कि अपराधी फुल हेलमेट, नक़ाब या घूंघट पहनकर 3-4 लोगों के ग्रुप में दुकान में घुसते हैं. चेहरा ढका होने की वजह से सीसीटीवी कैमरों में उनकी पहचान नहीं हो पाती, जिससे जांच मुश्किल हो जाती है.

चेहरा दिखना अब जरूरी

व्यापारियों का कहना है कि दुकानदार और ग्राहकों दोनों की सुरक्षा के लिए यह जरूरी हो गया था कि दुकान में आने वाले हर व्यक्ति का चेहरा साफ नजर आए. इससे संदिग्ध लोगों पर नजर रखना आसान होगा और अपराध पर लगाम लगेगी.

ज्वेलरी व्यापारियों ने किया समर्थन

बिहार के ज्वेलरी कारोबारियों ने इस फैसले का समर्थन किया है. उनका मानना है कि इस नियम से चोरी और लूट की घटनाओं में कमी आएगी और पुलिस को भी जांच में मदद मिलेगी. फेडरेशन ने ग्राहकों से अपील की है कि वे नए सुरक्षा नियमों का पालन करें और दुकान में प्रवेश करते समय चेहरा खुला रखें.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन

AI TECHNOLOGY

AI की मदद से गूगल ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन, लाखों ऐप्स पहले ही किए ब्लॉक

Pm Narendra Modi

“आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु…” भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

Khatu Mela 2026

खाटूश्याम जी का लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू, 14 लाइनों में लगकर होंगे दर्शन और क्या-क्या इंतजाम?

Dharm and Rashiphal

वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आर्थिक लाभ की संभावना

Healthy lifestyle

वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेहतर ? जानिए व्हाइट राइस और ब्राउन राइस में फर्क