KBP Times

महाराष्ट्र के परभणी में मारुति मंदिर के हॉल की छत गिरी, 30-40 लोग मलबे में दबे, मची अफरा-तफरी

Maruti Temple Collapse

Maruti Temple Collapse: महाराष्ट्र के परभणी जिले के मानवत तहसील के प्रसिद्ध यशवाड़ी मारुति मंदिर में आज शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. मंदिर के सामने बना सभा का मंडल अचानक गिर गया. जिसके नीचे करीब 30 से 40 श्रद्धालु दब गए. इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसे में कई लोगों के घायल होने और कुछ लोगों की मौत की भी आशंका है. हालांकि प्रशासन की ओर से अभी घायलों और मृतकों की संख्या की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

वहीं हादसे के सूचना मिलने ही जिला प्रशासन, राहत-बचाव दल और पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है. घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. प्रशासन ने पूरे इलाके को घेरकर राहत कार्य तेज कर दिया है. अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

बताया जा रहा है कि हनुमान मंदिर के ठीक सामने सभा मंडप का निर्माण काम चल रहा था. शनिवार होने के कारण मंदिर में कीर्तन और प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी. लोग प्रसाद ले रहे थे. तभी अचानक सभा मंडप की छत ढह गई है.

खबर आगे अपडेट की जा रही है….

 

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2