KBP Times

राहुल गांधी के विवादित बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, बोले ‘नक्सलवाद खत्म करना क्या गद्दारी है ?

Nitin Navin statement

Rahul Gandhi : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह पर विवादित टिप्पणी की प्रतिक्रिया में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, “राहुल गांधी का आज का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और एक तरह से उनकी अराजक मानसिकता को दर्शाता है। नवीन ने सवाल किया कि क्या नक्सलवाद का उन्मूलन देशद्रोह है? क्या इस देश की सीमा की रक्षा करना देशद्रोह है? क्या भारत के तिरंगे की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाना देशद्रोह है?” आपके पूर्वजों ने इस देश की जमीन और जमीर को गिरवी रखने का काम किया है। नवीन ने आगे कहा कि मेरा मानना ​​है कि भारतीय राजनीति के संदर्भ में, जहां शिष्टाचार और सामाजिक सद्भाव एक-दूसरे के प्रति आपसी सम्मान से जुड़े हुए हैं, उनका बयान वास्तव में खेदजनक है।”

लगातार चुनावी हार से हताशा

नितिन नवीन ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि उनकी लगातार चुनावी हार और उससे उपजे हताशा का असर अब उनके स्वभाव और चरित्र पर दिख रहा है। यही हताशा और निराशा उन्हें आज ऐसे बयान देने के लिए मजबूर कर रही है। मैं आपके शब्दों के चयन के तरीके पर सवाल उठाता हूं। – बीजेपी अध्यक्ष बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, “राहुल गांधी जी मैं पूछना चाहता हूं आपके पूर्वजों ने इस देश की जमीन और जमीर को हमेशा गिरवी रखने का काम किया, कभी हमारे सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने का काम नहीं किया लेकिन हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में इस देश की जमीन भी सुरक्षित है और देश के लोगों का जमीर भी मजबूत हुआ है। कहीं न कहीं इस देश में जब तक आपके लोगों ने शासन किया आपकी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी रही।” उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के शासनकाल में पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी रहती थी जबकि मोदी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करती है। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आतंकवाद पर पूर्ण लगाम लगी है और सेना स्वाभिमान से काम कर रही है।

राहुल गांधी ने मोदी-शाह को कहा था गद्दार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था, “संविधान पर हमला करने और उसे नष्ट करने वाले व्यक्ति को आप क्या कहेंगे? आप उसे देशद्रोही कहेंगे। इसलिए, मैंने खुले तौर पर कहा है कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह संविधान पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने देश की संपत्ति अडानी और अंबानी को सौंप दी है, देश की संस्थाओं को ध्वस्त कर दिया है और वोटों की चोरी में मदद की है। आरएसएस के सदस्यों, ध्यान दें, आपने मुझसे माफी मांगने की मांग की थी लेकिन मैं कभी माफी नहीं मांगूंगा। मैं एक बार फिर दोहराता हूं कि अमित शाह और नरेंद्र मोदी देशद्रोही हैं क्योंकि उन्होंने संविधान पर हमला किया है। मैं आपसे नहीं डरता।”

हमारी आंखों के सामने संविधान पर हमला

राहुल अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में जिले के क्रांतिकारी वीरा पासी की स्मृति में आयोजित ‘बहुजन स्वाभिमान सभा’ को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा था, ”अन्य वक्ताओं को सुनते हुए मुझे लगा कि हम वीरा पासी और डॉ आंबेडकर को याद तो करते हैं लेकिन जिस विचारधारा के लिए वे खड़े थे, उसकी ठीक से रक्षा नहीं हो रही है क्योंकि हमारी आंखों के सामने संविधान पर हमला किया जा रहा है।” कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मनरेगा को कमजोर करके, जातिगत जनगणना नहीं कराकर और चुनिंदा उद्योगपतियों का पक्ष लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिन-रात संविधान पर हमला कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : राहुल बोले-आर्थिक तूफान आ रहा है, मोदी भी नहीं बचा पाएंगे, RSS के लोगों से कहें कि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री गद्दार

यह भी देखें : जयपुर शिक्षा संकुल पर शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन | 2022 PTI भर्ती अभ्यर्थियों ने सरकार को घेरा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

2

2