KBP Times

“भारत की नारी को, देश की आधी आबादी को उसका हक दें…” PM मोदी एक्स पर पोस्ट कर सांसदों से की अपील

PM Narendra Modi

Nari Shakti Vandan Adhiniyam News:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि संसद में इस समय नारीशक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन पर चर्चा चल रही है. कल रात भी एक बजे तक चर्चा चली है. जो भ्रम फैलाए गए, उनको दूर करने के लिए तर्कबद्ध जवाब दिया गया है. हर आशंका का समाधान किया गया है. जिन जानकारियों का अभाव था, वो जानकारियां भी हर सदस्य को दी गई हैं. किसी के मन में विरोध का जो कोई भी विषय था, उसका भी समाधान हुआ है. महिला आरक्षण के इस विषय पर देश में चार दशक तक बहुत राजनीति कर ली गई है. अब समय है कि देश की आधी आबादी को उसके अधिकार अवश्य मिलें. आजादी के इतने दशकों बाद भी भारत की महिलाओं का निर्णय प्रक्रिया में इतना कम प्रतिनिधित्व रहे, ये ठीक नहीं.

“नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन का साथ दें”
उन्होंने (Narendra Modi) आगे लिखा कि अब कुछ ही देर लोकसभा में मतदान होने वाला है. मैं सभी राजनीतिक दलों से आग्रह करता हूं, अपील करता हूं. कृपया करके सोच-विचार करके पूरी संवेदनशीलता से निर्णय लें, महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान करें. मैं देश की नारी शक्ति की तरफ से भी सभी सदस्यों से प्रार्थना करूंगा. कुछ भी ऐसा ना करें, जिनसे नारी शक्ति की भावनाएं आहत हों. देश की करोड़ों महिलाओं की दृष्टि हम सभी पर है, हमारी नीयत पर है, हमारे निर्णय पर है. कृपया करके नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन का साथ दें.

यह भी पढ़ें: पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड भड़के CM मान, बोले- मतलब BJP 2027 के चुनावों की तैयारी में…”

“नारी को देश की आधी आबादी को उसका हक दें”
PM मोदी (Narendra Modi) ने एक्स पर एक और पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं सभी सांसदों से कहूंगा, आप अपने घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए. देश की नारी शक्ति की सेवा का, उनके वंदन का ये बहुत बड़ा अवसर है. उन्हें नए अवसरों से वंचित नहीं करिए. ये संशोधन सर्वसम्मति से पारित होगा, तो देश की नारी शक्ति और सशक्त होगी. देश का लोकतंत्र और सशक्त होगा. आइए, हम मिलकर आज इतिहास रचें. भारत की नारी को, देश की आधी आबादी को उसका हक दें.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2