KBP Times

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड भड़के CM मान, बोले- मतलब BJP 2027 के चुनावों की तैयारी में…”

Sanjeev Arora House ED Raid

Sanjeev Arora House ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की है. दो दिन पहले ईडी ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर छापा मारा था. मंत्री संजीव अरोड़ा पर छापेमारी को लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों, हमारे पंजाब से राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर पर ED की रेड हुई थी. अशोक मित्तल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी चलाते हैं, जहां 35 से ज़्यादा देशों के लगभग 40,000 छात्र पढ़ाई करते हैं. क्योंकि वे AAP के राज्यसभा सांसद हैं, इसलिए अचानक वे ‘दागी’ हो गए. आज, संजीव अरोड़ा के घर इस समय पर ED की रेड चल रही है. संजीव अरोड़ा हमारे बिजली मंत्री हैं, हमारे स्थानीय निकाय मंत्री हैं और उन्होंने लुधियाना में हुए उपचुनाव में बीजेपी को बुरी तरह हराया था. तो आज वे भी ‘दागी’ हो गए. इसका क्या मतलब है? इसका मतलब है कि बीजेपी द्वारा 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू.

“वॉशिंग मशीन में से घुलकर बिल्कुल दूध का धुला हो जाता है”
सीएम भगवंत मान ने आगे कहा कि ईडी भेजो,इनकम टैक्स भेजो, नोटिस भेजो, डराओ, क्योंकि बीजेपी को इलेक्शन लड़ने के लिए 117 बंदे नहीं मिल रहे, तो वो कह रहे हैं कि ईडी भेजकर डराओ, या तो तुम लड़ो ना या फिर हमारी वाशिंग मशीन में से निकलो. बहुत ही खतरनाक रुझान है लोकतंत्र की हत्या हो रही है. इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं. सिर्फ और सिर्फ नॉन बीजेपी सरकारों को तंग किया जा रहा है. सिर्फ और सिर्फ विपक्ष के नेताओं पर ईडी का डंडा चलता है और निकलता कुछ नहीं है. अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बाइज्जत बरी कर दिया. उन दस्तावेजों के आधार पर मुकदमा ही शुरू नहीं हो सकता. लेकिन कहते हैं एक बार अंदर कर दो, इलेक्शन होने दो, फिर देखते हैं बाद में क्या होता है. अगर कोई इनके(बीजेपी) आगे झुक गया, इनकी बात मान ली तो फिर मान लो वो वॉशिंग मशीन में से घुलकर बिल्कुल दूध का धुला हो जाता है. उसके सारे दाग मिट जाते हैं. क्या ये लोकतंत्र है.

यह भी पढ़ें: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर PM मोदी के भाषण पर BJP और विपक्षी सांसदों की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

“केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या करने के प्रयास कर रही है”
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सीएम भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आज चंडीगढ़ में मैंने मीडिया सहयोगियों के साथ एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर विशेष चर्चा की. भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार लगातार लोकतंत्र की हत्या करने के प्रयास कर रही है. ईडी की छापेमारी केवल उन्हीं राज्यों में क्यों की जा रही है जहां भाजपा सरकार सत्ता में नहीं है? जनता के अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले और जन कल्याण के लिए काम करने वालों को या तो ईडी के नोटिस भेजे जाते हैं या जेल में डाल दिया जाता है. लेकिन याद रखें कि लोकतंत्र को भय और दबाव से कुचला नहीं जा सकता. पंजाब की क्रांतिकारी भूमि से मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि जहां भी अत्याचार होगा, हम वहां मजबूती से खड़े रहेंगे. यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि अपने देश और संविधान को बचाने के लिए है, और यह संघर्ष जारी रहेगा. हम पूरी ईमानदारी के साथ देश और जनता की सेवा करते रहेंगे.

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी की छापेमारी पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि अब चुनाव तक ये सिलसिला शुरू रहेगा. इसकी शुरुआत अशोक मित्तल से हुई और अब ये सबको टारगेट करेंगे क्योंकि बीजेपी के पास कोई उपलब्धि गिनाने के लिए है नहीं. स्कूल, अस्पताल, बिजली,रोजगार, स्वास्थ्य पर क्या किया कुछ भी उपलब्धि गिनाने के लिए उनके पास एक भी उपलब्धि नहीं है. तो उनके पास एक ही हथियार है ईडी और CBI को उन राज्यों में भेज देते हैं जहां पर चुनाव होता है. AAP इनका मुकाबला पहले भी करती रही है और अब भी करेगी. पंजाब की जनता इनको जरूर सबक सिखाएगी.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2