KBP Times

यूपी के मिर्जापुर में सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत, बेटे का मुंडन कराकर लौट रहा परिवार जिंदा जला

Mirzapur Accident News

Mirzapur Accident News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई. हादसा मिर्जापुर-रीवा नेशनल हाईवे पर हुआ. एक तेज रफ्तार ट्रक के अचानक ब्रेक फेल हो गए, जिसके बाद ट्रक ने एक पीछे से बोलेरो, स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी. दोनों गाड़ियां आगे चल रहे एक ट्राले से टकरा गई. रफ्तार तेज होने की वजह से बोलेरो उछलकर अलग हो गई और उसमें आग लग गई. जबकि स्विफ्ट कार ट्रक और ट्राले के बीच में फंस गई. आग लगने की वजह से बोलेरो में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. जिससे ड्राइवर समेत एक ही परिवार के 8 लोग जिंदा जल गए. शव इतनी बुरी तरह जल गए कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया.

बेटे का मुंडन कराकर वापस लौट रहा था परिवार
बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार परिवार मैहर से 8 साल के बेटे का मुंडन कराकर वापस लौट रहा था. हादसे में स्विफ्ट कार के ड्राइवर और ट्राले के क्लीनर की भी मौत हो गई. बोलेरो करीब ढाई घंटे तक धू-धू कर जलती रही. मौके पर चीख पुकार मच गई. आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन आग तेज होने की वजह से कोई पास नहीं जा सका. बोलेरो में सवार लोग अंदर ही फंसे रह गए. बाद में पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया. शव इतनी बुरी तरह जल गए कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया. बोलेरो सवार सभी लोग जिगना थाना के नरैना गांव(मिर्जापुर) के रहने वाले थे. हादसे के बाद मिर्चापुर के जिगना में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें: बंगाल में पहले चरण की वोटिंग, मुर्शिदाबाद में फेंके गए देसी बम, TMC और हुमायूं कबीर के कार्यकर्ताओं में झड़प

मरने वाले लोगों के नाम
42 वर्षीय प्रियंका सिंह, 19 वर्षीय कार्तिकेय सिंह, 15 वर्षीय पियूष सिंह, 40 वर्षीय पंकज सिंह, 47 वर्षीय बीना सिंह, 43 वर्षीय वंदना सिंह, 48 वर्षीय शिवा सिंह, 19 वर्षीय सोनम सिंह, 45 वर्षीय विष्णु सिंह, 32 वर्षीय विकास शर्मा, 28 वर्षीय जय प्रकाश.

CM योगी ने जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि जनपद मीरजापुर में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. संबंधित अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें. इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को ₹02-02 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु निर्देश दिए गए हैं.

वहीं पीएमओ इंडिया की तरफ से एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी गई है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की है. कल रात मिर्ज़ापुर में ड्रामंडगंज घाटी के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2