KBP Times

‘..तो एक मिनट में देश में दंगे हो सकते हैं..’  शाहरुख खान के विरोध पर बोले मौलाना साजिद रशीदी

IPL Bangladesh Player Controversy

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर व कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के मालिक शाहरुख खान ने बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को ऑक्शन में खरीदा है. जिसके बाद से शाहरुख खान हिंदुवादी नेताओं और कथावाचक के निशाने पर आ गए हैं, वहीं दूसरी तरफ ऑल इंडिया इमाम एसोशएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी के बयान ने इस बहस को और बढ़ा दिया है. शाहरुख खान के विरोध पर आपत्ति जताते हुए साजिद रशीदी ने कहा कि अगर मुसलमान बर्दाश्त न करें तो एक मिनट में देश में दंगे हो सकते हैं.

मुसलमानों के खिलाफ नफरत और इस्लामोफोबिया का नतीजा

मौलाना ने आगे कहा कि बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान और उन्हें खरीदने वाले शाहरुख खान दोनों मुसलमान हैं, इसलिए उनके फैसले का विरोध हो रहा है. यह विरोध मुसलमानों के खिलाफ नफरत और इस्लामोफोबिया का नतीजा है. उन्होंने कहा कि देश में बिना सोचे-समझे, बिना संविधान का ज्ञान लिए विरोध करना आदत बन गई है.

मुसलमानों के खिलाफ नफरत उभरकर सामने आ जाती है’

उन्होंने कहा कि जहां मुस्लिम नाम आ जाता है वहां विरोध करना आसान हो जाता है. शाहरुख खान मुस्लिम हैं और खिलाड़ी भी मुस्लिम हैं तो विरोध होना ही है. मुसलमानों के खिलाफ जो नफरत है, वो उभरकर सामने आ ही जाती है. मौलाना ने हिंदुवादी नेताओं और कथावाचकों पर पलटवार करते हुए कहा जो लोग मुसलमानों के खिलाफ बयान देते हैं, वही आज शाहरुख खान के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं. ऐसे लोग ही धर्म के नाम पर नफरत फैलाते हैं.

’20-25 हजार में मिलती हैं लड़कियां..’ उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्य के पति का विवादित बयान, मचा बवाल

आपकी क्या हैसियत है जो विरोध कर रहे हैं

इमाम संगठन के प्रमुख ने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स टीम शाहरुख खान की है, वो किसे खिलाएं, किसे न खिलाएं- इससे आपको क्या? अगर संविधान के खिलाफ कुछ होगा तो सरकार अपने आप देख लेगी, आप कौन हैं. आपकी क्या हैसियत है जो विरोध कर रहे हैं? फिलहाल शाहरुख खान द्वारा अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा बांग्लादेश खिलाड़ी को चुने जाने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2