KBP Times

एग्जिट पोल के बाद ममता बनर्जी का पहला बयान, 226 से अधिक सीटें जीतने का दावा

Mamata Banerjee

West Bengal Exit Poll 2026 Results: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब सभी की नजरें 4 मई को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं. इस बार दो चरणों में हुए चुनाव में रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया, जिसे लोकतंत्र के प्रति जनता के विश्वास का संकेत माना जा रहा है. चुनावी मैदान में प्रमुख दलों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जहां ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस सभी ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं. इसी बीच ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी कर जनता का आभार जताया और कई बीजेपी पर गंभीर आरोप भी लगाए.

226 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे
वीडियो संदेश में ममता बनर्जी ने कहा कि कठिन परिस्थितियों, तेज गर्मी और दबाव के बावजूद लोगों ने भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत किया है. उन्होंने जनता के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने चुनौतीपूर्ण हालात में काम किया. उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी इस बार 226 से अधिक सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाएगी. मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और केंद्रीय एजेंसियों पर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया. उनका कहना था कि पूरी मशीनरी का इस्तेमाल किया गया, लेकिन जनता ने वोट के जरिए इसका जवाब दिया.

वहीं मुख्यमंत्री ने कुछ मीडिया संस्थानों और एग्जिट पोल पर भी सवाल उठाए और कहा कि इससे माहौल प्रभावित करने की कोशिश की गई. ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से मतगणना तक सतर्क रहने की अपील की और ईवीएम की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई. उन्होंने समर्थकों से शांति बनाए रखने को कहा और भरोसा जताया कि जनता का फैसला उनके पक्ष में आएगा.

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलेगा या नहीं? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने किया क्लीयर

“एग्जिट पोल पर ज़्यादा भरोसा नहीं है”
वहीं दूसरी तरफ आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने एग्जिट पोल पर कहा कि मुझे एग्जिट पोल पर ज़्यादा भरोसा नहीं है, लेकिन मुझे अपने ज़मीनी स्तर के लोगों पर भरोसा है, लोगों की नब्ज़ जो मैंने पिछले छह महीने में देखी है. निश्चित रूप से जिस तरह से बंगाल के लोग सुनामी की तरह आगे आए, वे एक उद्देश्य के साथ वोट कर रहे हैं, वे बदलाव के लिए वोट कर रहे हैं, मुझे उन पर भरोसा है.

 

 

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2