KBP Times

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलेगा या नहीं? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने किया क्लीयर

Mallikarjun Kharge

Karnataka CM Siddaramaiah:(आईएएनएस) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को साफ कहा कि फिलहाल कर्नाटक में मुख्यमंत्री नहीं बदले जाएंगे और सिद्धारमैया ही पद पर बने रहेंगे. कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों और कई वरिष्ठ मंत्रियों द्वारा स्थिति स्पष्ट करने की मांग के बीच खरगे का यह बयान सामने आया है. पत्रकारों से बातचीत में खड़गे ने कहा कि इस समय सिद्धारमैया को हटाने का कोई सवाल नहीं उठता. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बदलने जैसे किसी भी फैसले पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा के बाद ही निर्णय लिया जाएगा.

“मुख्यमंत्री बदलने का कोई सवाल होगा तो हम सब बैठकर चर्चा करेंगे”
उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री बदलने का कोई सवाल होगा तो हम सब बैठकर चर्चा करेंगे. सोनिया गांधी, राहुल गांधी और हम सभी इस मुद्दे पर विचार करेंगे. खरगे ने कहा कि ऐसे किसी फैसले के लिए अभी समय है और उचित समय आने पर इस मुद्दे पर विचार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि समय आने दीजिए. जब उनसे खुद मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदार होने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इन अटकलों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें अधिकतर मीडिया में चलाई जाती हैं. खरगे ने कहा कि हर कोई कहता है और मीडिया भी लिखता है. लेकिन पार्टी का शीर्ष नेतृत्व सामूहिक रूप से फैसले लेता है. अभी यह सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि कर्नाटक में पहले से मुख्यमंत्री मौजूद हैं.

शिवकुमार तीन दिन के दौरे पर दिल्ली पहुंचे
कर्नाटक में नेतृत्व विवाद उस समय तेज हुआ जब उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार तीन दिन के दौरे पर दिल्ली पहुंचे. इसके बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया खेमे के कई मंत्री भी दिल्ली पहुंचे और पार्टी हाईकमान से नेतृत्व को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की. वहीं, शिवकुमार समर्थक नेताओं ने सार्वजनिक रूप से दावा किया है कि वह 15 मई को मुख्यमंत्री बनेंगे और पार्टी नेतृत्व उनके 64वें जन्मदिन पर यह “तोहफा” देगा. कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन ने मंगलवार को रामनगर में कहा था कि डी.के. शिवकुमार 15 मई तक “पक्के तौर पर” मुख्यमंत्री बन जाएंगे. उन्होंने कहा था कि सभी नेताओं और जनता की इच्छा है कि शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिले.

यह भी पढ़ें: पवन खेड़ा की जमानत याचिका पर जोरदार बहस, SC ने फैसला रखा सुरक्षित

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shradda model

लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्वा, उसकी बहन और ड्राइवर को जेल

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी, प्रदर्शन और धरने से कुछ नहीं होगा

India win match against newzealand

भारत ने बनाया सबसे बड़ा टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

Photo Exhibitions

रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से फोटो हटाने पर विवाद, राजस्थान में कांग्रेस नेताओं ने की आलोचना

Share Market down

भारतीय शेयर बाजार का बुरा दिन, निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक स्वाहा

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

2

2