KBP Times

पंजाब की कपूरथला जेल में हंगामा, आगजनी, बैरक में तोड़फोड़, मशालें लेकर छत पर चढ़े कैदी

Kapurthala Jail Violence

Kapurthala Jail Violence: पंजाब के कपूरथला की जेल में शनिवार रात को जमकर हंगामा हुआ. जेल के अंदर कैदियों के बीच मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया. देखते ही देखते पूरे जेल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. आक्रोशित कैदियों ने जेल की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया. बैरक नंबर-4 की दीवारों को तोड़ दिया गया. यहीं नहीं जेल के एक हिस्से में आग लगाने की कोशिश की गई. घटना के दौरान जेल प्रशासन और वहां तैनात पुलिस बल में हड़कंप मच गया. हालात को काबू करने के लिए पुलिस टीम द्वारा भी कैदियों पर हमला करने की बात सामने आई है. वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें कैदी जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं. उनका दावा है कि पुलिस की तरफ से गोलियां चलाई गई. हालांकि प्रशासन की ओर से दावे की पुष्टि नहीं की गई है.

“जेल प्रशासन और पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया”
घटना की सूचना मिलने पर कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि कुछ कैदियों के बीच झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है. जेल प्रशासन और पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया. एसएसपी के अनुसार, कुछ कैदी जेल की छत पर चढ़ गए थे, जिनको सुरक्षित नीचे उतार लिया गया. पूरी घटना ब्लॉक नंबर-4 तक ही सीमित रही. SSP ने यह भी बताया कि कार्रवाई के दौरान न तो कोई कैदी फरार हुआ और न ही किसी पुलिसकर्मी को चोट आई है. फिलहाल जेल प्रशासन हिंसा फैलाने वाले कैदियों की पहचान कर रहा है और घटना की जांच में जुटा है.

“कैदियों ने छत पर चढ़कर उत्पात भी मचाया”
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को एक कैदी को दूसरी बैरक में शिफ्ट करने के लिए एसपी जेल के फर्जी साइन करके उसे शिफ्ट किया जा रहा था. जिसको लेकर कैदी प्रशासन पर भड़क उठे. गुस्साएं कैदियों ने एक बैरक को आग के हवाले कर दिया. कैदियों ने छत पर चढ़कर उत्पात भी मचाया. इस दौरान एक कैदी को गोली लगी. हालांकि पुलिस के किसी भी अधिकारी की इसपर प्रतिक्रिया नहीं आई है. बताया जा रहा है कि घटना के सूचना मिलने पर एसडीएम कपूरथला डॉ. इरविन कौर भी मौके पर पहुंची थी. जेल के पास कैदियों का शोर दूर तक सुनाई दे रहा था. एक फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची थी.

यह भी पढ़ें: अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास फायरिंग, परिसर में मौजूद थे ट्रंप, सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को मार गिराया

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi

“आपकी हिम्मत कैसे हुई…” डीयू ने छात्रों को जंतर-मंतर पर जाने से रोका तो भड़के राहुल गांधी

Railway Jobs

रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा की Exam City Slip जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Actress Huma Qureshi

‘बेबी डू डाई डू’ की स्टारकास्ट पहुंची जयपुर, अभिनेत्री हुमा कुरैशी बोली-दर्शकों का आभार

Rajasthan Politics

पेपर लीक को लेकर अशोक गहलोत का CM भजनलाल पर निशाना, कहा- सच पर बुलडोजर चला…

Games in india

कॉमनवेल्थ गेम्स; 5 खेलों में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी, पैरा पावरलिफ्टिंग में उम्मीदें सबसे ज्यादा

Sonam Wangchuk

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना किन 3 मांगों पर सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन? पत्नी बोली- आंदोलन सफल रहा

Advocates protest

जयपुर में स्टूडेंट्स के समर्थन में वकीलों का धरना, CJI के रवैये की आलोचना

Narendra Modi

PM मोदी के वीडियो संदेश पर राहुल गांधी, खरगे का पलटवार, कहा- लाठी-डंडे, पैलेट गन का…

Iran-America War

अमेरिका सबसे बड़ा हमला करने को तैयार, ईरान बोला-और भारी कीमत चुकानी होगी

2

2