KBP Times

‘गटर जेनरेशन शराब और कई पुरुषों से संबंध…” नई पीढ़ी की महिलाओं पर कंगना रनौत का विवादित बयान

Kangana Ranaut Controversy

Kangana Ranaut Controversy: बीजेपी सांसद व एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिए काफी मशहूर है. कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान भी कंगना ने विपक्षी पार्टियों और प्रदर्शनकारियों पर जमकर निशाना साधा. अब उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट से नया विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल, उन्होंने नई जनरेशन की महिलाओं को काफी भला बुरा कहा है. उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी की महिलाओं को गटर छाप, भ्रष्ट्र और कई पुरुषों से संबंध रखने वाली तक बता दिया है.

“उन्हें अपने कर्मों की कीमत खुद चुकानी पड़ती है”
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि सबसे शर्मनाक बात उन युवा हिंदू महिलाओं का व्यवहार है, जो स्वतंत्र और करियर बनाने वाली महिलाओं के जीवन की नकल करना चाहती हैं, बिना उस आज़ादी को अर्जित किए. जो महिलाएं वास्तव में स्वतंत्र होती हैं, वे साहसिक और परंपराओं से हटकर फैसले लेती हैं, बेबाक राय रखती हैं, अलग तरह का करियर चुनती हैं और अपने हर फैसले की पूरी ज़िम्मेदारी भी उठाती हैं. उन्हें अपने कर्मों की कीमत खुद चुकानी पड़ती है. यह सब अपने माता-पिता या परिवार की कीमत पर नहीं करतीं. आज तथाकथित पश्चिमी सोच से प्रभावित भारतीय महिलाओं की एक नई पीढ़ी सामने आई है. मैं इन्हें ‘गटर जेनरेशन’ कहती हूं. इनमें से कुछ के पास समाज को देने के लिए कुछ भी नहीं है. वे पढ़ाई में अच्छी नहीं हैं, लेकिन उनकी सोच इतनी खराब और भ्रष्ट है कि वे अच्छी गृहिणी भी नहीं बन सकतीं. इसके बावजूद वे अपनी तथाकथित आज़ादी का दिखावा करती हैं.

“वे बेशर्मी से अपने माता-पिता की कमाई पर जीती हैं”
कंगना ने स्टोरी में आगे लिखा कि नशा करना, शराब पीना और अनेक यौन संबंध बनाना वे अपनी स्वतंत्रता मानती हैं. वे बेशर्मी से अपने माता-पिता की कमाई पर जीती हैं और लगातार स्वतंत्र जीवन जीने की बातें करती हैं, जबकि वास्तव में वे आत्मनिर्भर नहीं होतीं. एक छोटी-सी याद दिला दूं- स्वतंत्र जीवन कमाना पड़ता है. यदि आप बिना ज़िम्मेदारी उठाए स्वतंत्र जीवन जीने की कोशिश करते हैं, तो आप केवल विकृत मानसिकता वाले व्यक्ति हैं… गटर छाप.

कंगना की पोस्ट पर भड़के यूजर
कंगना की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी ट्रोल किया है. एक यूजर ने लिखा कि जो उसने पहले खुद किया उन चीजों के लिए वो दूसरों को शर्मिंदा करेगी. एक अन्य यूजर ने लिखा कि वो उन चीजों को शायद भूल चुकी है जो उसने खुद यहां तक पहुंचने के लिए की है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि उसका दिमाग खराब हो गया है और कुछ नहीं.

यह भी पढ़ें: “नतीजा नहीं निकला तो फिर होंगे हवाई हमले…” ईरान-अमेरिका में चल रही बातचीत के बीच बोले ट्रंप

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Education Minister joshi

देश के नए शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी आए विपक्ष के निशाने पर, राहुल-प्रियंका ने घेरा

Earthquack in Japan

जापान में शक्तिशाली भूकंप से बड़े पैमाने पर नुकसान, सड़कों और पुलों में दरारें, इमारतों में आग, शॉपिंग मॉल गिरा

JSA Jaipur Silver Show

जयपुर में पहली बार होगा JSA शो, Silver इंडस्ट्री को मिलेगा Global Stage

Kangana Ranaut Controversy

“Gen Z, Gen Alpha या किसी भी युवा पीढ़ी…” कंगना रनौत की टिप्पणी पर CJP का पलटवार

Social Media

सोशल मीडिया पर सरकार की निगरानी, Google, Meta, X, Snapchat को किया तलब

Anti Paper Leak Bill 2026

“प्रधान को हटाकर ‘प्रधानमंत्री’ को बचा लिया…” अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

Gaurav Gogoi

“पैलेट गन का इस्तेमाल, लड़कियों पर अत्याचार, हम भूलेंगे नहीं…” संसद में बोले गौरव गोगोई

Maa Seharsa temple

सहरसा का मां उग्रतारा मंदिर, तंत्र साधना से शक्ति उपासना तक जानिए धार्मिक महत्व

Viral Video

गाड़ी का टायर बदल रहा था शख्स, तभी झाड़ियों से निकला टाइगर और उठाकर ले गया, VIDEO VIRAL

2

2