KBP Times

जगद्गुरु परमहंस आचार्य PM मोदी को लिखा पत्र, मुख्यमंत्री योगी के लिए मांगा ये पद

Jagadguru Paramhans Acharya

Jagadguru Paramhans Acharya: अयोध्या तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगत गुरु परमहंसचार्य ने राम मंदिर मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में गोरख पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ को आजीवन सदस्य रखने की मांग की है. उन्होंने कहा कि आज हमने सभी धर्माचार्यों की ओर से, सभी सनातनियों की ओर से, सभी साधु-संतों की ओर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर मांग की है कि श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में जो नई नीतियां हो वो बहुत सोच समझकर बनाई जाए. हमने निवेदन किया है कि गोरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ को सर्वोच्च पद पर आजीवन के लिए यथावत रखा जाए. हनुमानगढ़ी से इसी एक महंत को रखा जाए, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को रखा जाए और चंपत राय को यथावत रखा जाए.

” इंडी गठबंधन बड़ी घटना की फिराक में है”
जगत गुरु परमहंसचार्य ने आगे कहा कि देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र देकर आग्रह किया है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में जो नई नियुक्तियां हों वे बहुत सोच-समझकर हो क्योंकि इंडी गठबंधन ने षड्यंत्र के तहत कुछ सेवादारों को वहां घुसाकर चोरी करवाई और देश-विदेश में सनातन की बदनामी करवाई है. अब फिर इंडी गठबंधन बड़ी घटना की फिराक में है. वह प्रयास कर रहा है कि उसका कोई-न-कोई व्यक्ति ट्रस्ट में घुस जाए, जिससे वह फिर से बदनाम करे.

“प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दूध का दूध पानी का पानी कर देंगे”
वहीं राम मंदिर दान चोरी मामले पर महंत कमल नयन दास जी महाराज की प्रतिक्रिया भी आई है. उन्होंने कहा कि राष्ट्र विरोधी लोग सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दूध का दूध पानी का पानी कर देंगे. चंपत राय को हम बहुत दिन से जानते हैं. राम जन्मभूमि के आंदोलन और निर्माण कार्य में चंपत राय का बड़ा बलिदान रहा है. लोगों ने उनके साथ विश्वासघात किया है. चंपत राय ने कोई चोरी नहीं की.

यह भी पढ़ें: PM मोदी के सेशेल्स,जापान, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड दौरे से देश को क्या मिला? BJP ने किया क्लीयर

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

2

2