KBP Times

ISRO हेडक्वार्टर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बेंगलुरु में चेयरमैन को भेजा ई-मेल

ISRO Bomb Threat

ISRO Bomb Threat: बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मुख्यालय को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. ईमेल के जरिए मिली धमकी के बाद पूरे परिसर को तत्काल खाली कराया गया. वैज्ञानिकों, कर्मचारियों और अन्य स्टाफ को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. इसके साथ ही बेंगलुरु पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDS) और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और पूरे परिसर की गहन तलाशी शुरू की. फिलहाल तलाशी अभियान के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. लेकिन धमकी को गंभीरता से लेते हुए साइबर एक्सपर्ट्स ईमेल भेजने वाले की पहचान में जुटे हैं.

तलाशी में नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान
सुरक्षा एजेंसियों ने घंटों तक मुख्यालय के विभिन्न हिस्सों की बारीकी से जांच की. शुरुआती तलाशी में किसी भी प्रकार का विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई. इसके बावजूद जांच अभी जारी है और पूरे परिसर की निगरानी बढ़ा दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी.

ईमेल भेजने वाले की तलाश में जुटी साइबर टीम
बेंगलुरु पुलिस और साइबर सेल धमकी भरे ईमेल की तकनीकी जांच कर रहे हैं. ईमेल का आईपी एड्रेस, उसका स्रोत और भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि यह शरारत, अफवाह या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है, इसलिए हर पहलू से जांच की जा रही है.

संवेदनशील संस्थान होने के कारण बढ़ाई गई सुरक्षा
चंद्रयान, गगनयान और कई अन्य महत्वपूर्ण अंतरिक्ष अभियानों का संचालन करने वाला ISRO देश का अत्यंत संवेदनशील वैज्ञानिक संस्थान है. इसी वजह से ऐसी किसी भी धमकी को गंभीरता से लिया जाता है. ISRO ने बताया कि सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं और हालात सामान्य होने के बाद नियमित कामकाज शुरू कर दिया जाएगा. वहीं सुरक्षा एजेंसियों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए मुख्यालय की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने की बात कही है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में तोड़ा गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत के BJP नेता बोले- अल्पसंख्यकों पर अत्याचार…

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shradda model

लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्वा, उसकी बहन और ड्राइवर को जेल

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी, प्रदर्शन और धरने से कुछ नहीं होगा

India win match against newzealand

भारत ने बनाया सबसे बड़ा टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

Photo Exhibitions

रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से फोटो हटाने पर विवाद, राजस्थान में कांग्रेस नेताओं ने की आलोचना

Share Market down

भारतीय शेयर बाजार का बुरा दिन, निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक स्वाहा

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

2

2