KBP Times

इंडिगो विमान में पावर बैंक ब्लास्ट, 5 पैसेंजर घायल, 198 यात्री थे सवार, हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रहा था विमान

Indigo flight power bank blast

Indigo flight power bank blast: हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट संख्या 6E-108 में आज(5 मई) उस समय हड़कंप मच गया, जब लैंडिग के ठीक बाद एक यात्री के बैग में रखे पावर बैंक में जोरदार धमाका हो गया. इस धमाके में 5 यात्री घायल हो गए. हादसे की वजह से पूरी फ्लाइट में धुआं भर गया. अचानक हुए ब्लास्ट से यात्रियों में हड़कंप मच गया.

विमान में 198 यात्री थे सवार?
198 यात्रियों, दो नवजात बच्चों और 6 चालक दल के सदस्यों को ले जा रही फ्लाइट संख्या 6E-108 (HYDIXC) लगभग 3 बजे दोपहर में सुरक्षित मोहाली के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कर गई थी. हालांकि, बे नंबर 1 की ओर टैक्सी करते समय, 39C सीट पर बैठे यात्री देवांश के बैग में रखे पावर बैंक में आग लग गई. जिसके बाद देवांश ने फ्लाइट के चालक को घटना की सूचना दी, केबिन क्रू ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए अग्रिशामक यंत्रों के जरिए आग बुझा दी. लेकिन तब तक केबिन में धुआं फैल गया था.

जिसके बाद एहतियात के तौर पर आपातकालीन प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिया गया. चालक दल ने आपातकालीन निकास द्वार खोलकर यात्रियों को इन्फ्लेटेबल स्लाइड के जरिए बाहर निकाला. यात्रियों को बाहर निकालने के दौरान एक महिला यात्री को मामूली चोट लग गई. कुछ लोगों ने फोटो भी शेयर किए हैं. एक फोटो में देखा जा सकता है कि एक महिला को एंबुलेंस में रखा गया था. हालांकि अभी साफ नहीं हुआ है कि पावर बैंक ब्लास्ट कैसे हुआ. पुलिस और एयरपोर्ट अथारिटी की टीमें जांच में जुट गई है.

फ्लाइट में पावर बैंक से चार्जिंग बैन
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय(DGCA) ने जनवरी 2026 से फ्लाइट के दौरान यात्री पावर बैंक का इस्तेमाल कर मोबाइल फोन या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को चार्ज करने पर रोक लगा दी थी. DGCA के मुताबिक, पावर बैंक में लिथियम बैटरियां आग लगने का बड़ा कारण बन सकती है. दुनिया भर में कई ऐसे मामले सामने आए हैं. पावर बैंक और अतिरिक्त लिथियम बैटरियां केवल हैंड बैगेज में ही ले जाने की अनुमति है. इन्हें ओवरहेड केबिन या लगेज रैक में रखना सख्त मना है.

असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने ली हार की जिम्मेदारी, कहा- अगर सरकार गलती करती है…

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2