PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी 5-देशों की यात्रा के पहले चरण में आज शुक्रवार को UAE के अबू धाबी पहुंचे है. अबू धाबी पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. पीएम मोदी ने यहां राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की. जिसके बाद पीएम मोदी और UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायेद अल नाहयान की मौजूदगी में, भारत और UAE के बीच कई समझौते और MoU का आदान-प्रदान हुआ. इनमें रणनीतिक रक्षा साझेदारी के लिए फ्रेमवर्क समझौता, रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार पर एक MoU, LPG आपूर्ति पर एक समझौता और वाडिनार में जहाज़ मरम्मत क्लस्टर स्थापित करने के लिए एक MoU शामिल हैं. भारतीय बुनियादी ढांचे, RBL बैंक और सम्मान कैपिटल में $5 अरब के निवेश की भी घोषणा की गई.
“भारत UAE के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है”
पीएम मोदी और UAE के राष्ट्रपति के बीच प्रतिनिधिमंडल-स्तरीय वार्ता हुई. इस दौरान PM मोदी ने कहा कि जैसा कि आपने कहा, मैं अपने दूसरे घर आया हूं. ये भाव मेरे जीवन की एक बहुत बड़ी पूंजी है. मैं फोन पर आपसे बात करता रहता था लेकिन मैं पिछले कुछ समय से आपसे मिलने के लिए बहुत बेताब था. आज आपसे मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई है. UAE पर हुए हमलों की हम कठोर निंदा करते हैं. UAE को जिस तरह से निशाना बनाया गया, यह किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है. इन कठिन परिस्थितियों में आपने जिस संयम, साहस का परिचय दिखाया है, यह बहुत ही सराहनीय है. पश्चिम एशिया क्षेत्र में युद्ध की परिस्थिति का प्रभाव आज पूरे विश्व पर दिखाई दे रहा है. भारत ने हमेशा समस्याओं के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति को प्राथमिकता दी है. भारत हर परिस्थिति में UAE के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और आगे भी खड़ा रहेगा. जल्द से जल्द शांति और स्थिरता की बहाली के लिए भारत हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है. हम आने वाले समय में हर क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ते रहेंगे.
“होर्मुज को सुरक्षित बनाए रखना हमारी प्राथमिकता”
उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया क्षेत्र में युद्ध की परिस्थिति का प्रभाव आज पूरे विश्व पर दिखाई दे रहा है. भारत ने समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा बातचीत और कूटनीति के रास्ते को प्राथमिकता दी है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को स्वतंत्र, खुला और सुरक्षित बनाए रखना ये हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस संबंध में, अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करना आवश्यक है. प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ को लगातार नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मैं आपका तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं. जनवरी में भारत यात्रा के दौरान, हमने अपने आपसी सहयोग को गुणात्मक रूप से उन्नत करने पर सहमति जताई थी. इतने कम समय में भी, हमने सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है. दोनों के बीच करीबी संपर्क रहा है. आज जिस तरह की परिस्थिति है, इसमें भारत और UAE रणनीतिक साझेदारी का महत्व कई गुना बढ़ गया है.
वहीं पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मैं अपने भाई, UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायेद अल नाहयान का, अबू धाबी हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने के उनके विशेष भाव के लिए धन्यवाद करता हूं. मैं ऊर्जा, निवेश, आपूर्ति श्रृंखला और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में भारत-UAE संबंधों को और मज़बूत बनाने की दिशा में हमारी चर्चाओं का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं.
أتوجه بالشكر إلى أخي صاحب السمو الشيخ محمد بن زايد آل نهيان، رئيس دولة الإمارات العربية المتحدة، على لفتته الكريمة باستقبالي في مطار أبوظبي. وإنني أتطلع إلى مباحثاتنا الرامية إلى تعزيز الروابط بين الهند والإمارات عبر قطاعات مهمة، مثل الطاقة والاستثمار وسلاسل التوريد وغيرها.… pic.twitter.com/usOIZxG7HA
— Narendra Modi (@narendramodi) May 15, 2026
यह भी पढ़ें: “20 रुपये बढ़ेंगे, अभी देखते रहिए…” पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी से घिरी मोदी सरकार, विपक्ष ने बोला हमला



