KBP Times

यूपी के हमीरपुर में आंधी-बारिश के चलते निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 घायल

Hamirpur Bridge Collapse

Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में आज (29 मई) बेतवा नदी एक बड़ा हादसा हो गया. बेतवा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन पुल का स्लैब अचानक गिर गया. हादसे में 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना मिलने पर SDRF की टीम मौके पर पहुंची. जेसीबी से मलबा हटाया गया. उत्तर प्रदेश ब्रिज कॉरपोरेशन के एमडी धर्मवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आंधी-बारिश के कारण स्लैब गिरा और नीचे सो रहे मजदूर दब गए. हादसे की जांच करवाई जाएगी. हादसा शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर ललपुरा थाना क्षेत्र में हुआ है. मरने वालों में से 4 बांदा और 2 हमीरपुर के रहने वाले थे. मौसम विभाग के मुताबिक, हमीरपुर में देर रात 70-80 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चली थी.

बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम पुल का निर्माण करवा रहा है. इसकी लागत 90 करोड़ रुपए है. 700 मीटर लंबा गो लेन का ब्रिज मोराकांड से कुरारा गांव के बीच बनाया जा रहा है. पुल निर्माण का काम मार्च 2024 में शुरू हुआ था. इस साल दिसंबर तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

“आंधी-तूफान से स्लैब के नीचे लगा सपोर्ट सिस्टम हिल गया”

उत्तर प्रदेश ब्रिज कॉरपोरेशन के एमडी धर्मवीर सिंह ने कहा कि ब्रिज अभी निर्माणाधीन है. पुल को बनाने के लिए पिलरों पर सीमेंट के स्लैब लगाए जा रहे हैं. इसी बीच अचानक आए आंधी-तूफान से स्लैब के नीचे लगा सपोर्ट सिस्टम हिल गया, जिससे सेगमेंट स्लैब नीच गिर गया. वहां नीचे सो रहे मजदूर मलबे में दब गए और उनकी मौत हो गई. उन्होंने कहा कि हादसे की जांच स्थानीय प्रशासन के साथ कारपोरेशन भी करेगा.

CM योगी ने जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि जनपद हमीरपुर में बेतवा नदी पर एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. जिला प्रशासन को SDRF के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य तेजी से संचालित करने हेतु निर्देश दिए हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.

सपा ने खड़े किए सवाल
समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह ‘काका’ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल सिर्फ़ हवा के दबाव से गिर गया 6 मज़दूर भाइयों की जान चली गई, यूपी में विकास योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई, इससे पहले चंदौली में 21 करोड़ के पुल का स्लैब गिर गया था. आख़िर गिरते पुल की ज़िम्मेदारी किसकी है? गिरते पानी के टंकियों की ज़िम्मेदारी किसकी है योगी? पेपर लीक रोकने की ज़िम्मेदारी किसकी है सीएम योगी? रोम जल रहा है और नीरो चैन की बंसी बजा रहा है.

 

यह भी पढ़ें: “सच के बजाय नाटकबाज़ी को…” राहुल गांधी की X पोस्ट पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का पलटवार

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2