KBP Times

“दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी, कतई स्वीकार्य नहीं…” सूर्या हत्याकांड पर CM योगी का बड़ा बयान

Ghaziabad Surya Murder

Ghaziabad Surya Murder: यूपी के बिजनौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में सूर्या प्रताप चौहान हत्याकांड से जुड़ी घटना का जिक्र करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा बकरीद के अवसर पर किस-किस प्रकार की हरकतें हो रही थी. वह तो गनीमत है कि सरकार ने पहले से ही कदम उठाए हुए हैं.तब शांतिपूर्ण तरीके से पर्व और त्योहार हो पा रहे हैं, नहीं तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो गनीमत कीजिए सबके बारे में बड़ा मुश्किल होता था रामनवमी,शिवरात्रि,जन्माष्टमी,दुर्गा पूजा और कांवड़ यात्रा ये सब सपने हो गए थे.बेटी स्कूल नहीं जा पा रही थी.व्यापारी सुरक्षित नहीं रह पा रहा था और दोस्ती कैसी दोस्ती? आपने भी गाजियाबाद में देखा होगा.दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी. यह स्वीकार्य नहीं और कतई स्वीकार्य नहीं होगा.

“नालायक औलाद को समझा नहीं पा रहा है”
सीएम योगी ने आगे कहा कि अगर कोई अपनी नालायक औलाद को समझा नहीं पा रहा है,तो समझो कि वो गलती कर रहा है.याद रखना हमारी संवेदना,सामान्य नागरिकों के प्रति है.प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्ष में बिना भेदभाव के शासन की योजना का लाभ हर तबके को प्राप्त हुआ है.न जाति देखी गई,न क्षेत्र देखा गया,न भाषा देखी गई,न मत देखा गया,न मजहब देखा गया.सबका साथ सबका विकास, योजनाओं का लाभ.विकास की योजनाएं बिना भेदभाव के, बिजली बिना भेदभाव के,कर्ज बिना भेदभाव के,बिना भेदभाव के शासन की योजना का लाभ.लेकिन देश भी तो अपेक्षा करता है कि संवेदना दिखाई दे.हम सबको इस बात को ध्यान में रखना होगा कि अहिंसा और करुणा यह मानवता के भूषण हैं किंतु शस्त्र उठाना होगा अगर सामने खर दूषण है.भगवान कृष्ण ने भी यही कहा था.परित्राणाय साधू नाम विनाशाय च दुष्कृताम सज्जनों के लिए.सज्जनों के लिए ही हम सज्जन बने.दुर्जनों के लिए नहीं.

“इस धरती को राक्षस विहीन कर देंगे”
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम ने भी वही किया था,निसरहीन करो,महि भुज उठाय,प्रण कीन.एक ही लक्ष्य था इस धरती को राक्षस विहीन कर देंगे,क्योंकि ये ऋषि मुनियों को,सामान्य नागरिकों को,गरीबों को बहन और बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं.इनसे लड़ना होगा,इनसे निपटना होगा.देश के खिलाफ द्रोह करने वाले लोगों के प्रति उतनी कठोरता के साथ,उतनी निर्ममता के साथ लड़ने के लिए तैयार होना होगा और आज का यह समारोह जो यहां पर हो रहा है बहनों और भाइयों उसी का हिस्सा है.एक संदेश देने का कार्यक्रम है.

यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा की मौत का अब खुलेगा राज! CBI ने रिक्रिएट किया मौत का सीन, सांस ने खोला फंदा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2