West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान चर्चा में आया ‘झालमुड़ी’ आज 4 मई को नतीजों के दिन ट्रेंड कर रहा है. बीजेपी और एनडीए के नेता ‘झालमुड़ी’ खाकर बंगाल में पार्टी की जीत की खुशी मना रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झाड़ग्राम में सड़क किनारे रुकने और झालमुड़ी का आनंद लेने की तस्वीर साझा की थी. जिसके बाद चुनाव प्रचार के अंतिम चरण तक झालमुरी चर्चा का विषय बना रहा.
बंगाली शब्द ‘झाल’ से व्युत्पन्न स्नैक के नाम का अर्थ मसालेदार या तीखा होता है. पीएम मोदी ने एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि मैंने झालमुड़ी खाई, लेकिन झाल टीएमसी को लगी. वहीं पश्चिम बंगाल में आज बंगाल की मजबूत बढ़त को देखते हुए बीजेपी नेता और कार्यकर्ता झाल के साथ जश्न मना रहे हैं.

पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की जीत की खुशी में झालमुड़ी और रसोगुल्ला खाकर जश्न मनाती दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री.

राजस्थान की राजधानी जयपुर में पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भाजपा-एनडीए की विजय के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने झालमुड़ी खाकर जीत की खुशी मनाई.

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने झालमुड़ी खाते हुए अपनी तस्वीर एक्स हैंडल से शेयर की है. उन्होंने लिखा है, “पश्चिम बंगाल की जीत पर जलेबी नहीं झालमुड़ी ही चलेगी. आज झालमुड़ी का दिन है… जमकर झालमुड़ी खा रहा हूं, किसी को झाल लगे तो बुरा मत मानिएगा. पश्चिम बंगाल की जीत पर जलेबी नहीं झालमुरी ही चलेगी. आज झालमुरी का दिन है जमकर झालमुरी खा रहा हूँ,किसी को झाल लगे तो बुरा मत मानिएगा.

यह भी पढ़ें: By-Election Result: सुनेत्रा पवार ने बनाया जीत का इतिहास, 2.18 लाख वोटों से जीतीं, 4 बीजेपी, 1 सीट कांग्रेस जीती



