KBP Times

“बिहार की जीत ने बंगाल का रास्ता खोला…” PM मोदी का पुराना बयान क्यों हो रहा वायरल?

Election Result 2026

Election Result 2026:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना बयान एक बार फिर चर्चा में आ गया है. इस बयान में उन्होंने बिहार में भाजपा की जीत को बंगाल में संभावित जीत का संकेत बताया था. उन्होंने कहा था कि गंगा बिहार से बंगाल तक बहती है और बिहार की जीत पश्चिम बंगाल में विजय का रास्ता खोल सकती है. अब शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है. मतगणना के पहले चरणों में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखा गया, जबकि कई सीटों पर उलटफेर की स्थिति बनी हुई है. इस बीच सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां भी कड़ी कर दी गई हैं.

रुझानों में भाजपा की बढ़त
रुझानों में सामने आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल की 293 सीटों में से 266 सीटों पर रुझान उपलब्ध रहे, जिनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 173 सीटों पर आगे बताई गई है वहीं तृणमूल कांग्रेस 90 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है लेफ्ट फ्रंट और अन्य दल भी कुछ सीटों पर आगे दिखाई दिए.

प्रधानमंत्री के बयान पर सियासी बहस
बिहार विधानसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान ने राजनीतिक हलकों में नई बहस को जन्म दिया है उन्होंने कहा था कि बिहार की जीत पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का रास्ता खोल सकती है अब जब रुझानों में भाजपा आगे दिख रही है तो यह बयान फिर चर्चा में आ गया है.

यह भी पढ़ें: काउंटिंग के बीच ममता के घर के बाहर लगे जय श्रीराम के नारे, आसनसोल में BJP-TMC समर्थकों के बीच झड़प

टीएमसी और विपक्ष की स्थिति
तृणमूल कांग्रेस के लिए यह मुकाबला कड़ा माना जा रहा है हालांकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी भवानीपुर सीट पर आगे बताई जा रही हैं वहीं नंदीग्राम सीट से सुवेंदु अधिकारी भी बढ़त बनाए हुए हैं अन्य विपक्षी दलों का प्रदर्शन सीमित नजर आ रहा है

सुरक्षा और चुनाव आयोग की तैयारियां
राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है चुनाव आयोग ने 700 कंपनियां केंद्रीय बलों की तैनाती बनाए रखने का फैसला किया है ताकि मतदान के बाद किसी भी तरह की हिंसा की घटनाओं को रोका जा सके साथ ही अधिकारियों ने अपील की है कि परिणाम आने तक सभी दल संयम बनाए रखें

बता दें कि यदि यह रुझान अंतिम परिणामों में बदलते हैं तो यह पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जाएगा भाजपा के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी जबकि तृणमूल कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका साबित हो सकता है. फिलहाल सभी की नजर अंतिम परिणामों और आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

2

2