KBP Times

काउंटिंग के बीच ममता के घर के बाहर लगे जय श्रीराम के नारे, आसनसोल में BJP-TMC समर्थकों के बीच झड़प

West Bengal Election Result 2026

West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है. एक सीट फालता में 21 मई को वोटिंग होगी. मतगणना के शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिला है. दोपहर 2 बजे तक बीजेपी 194 और टीमएसी 93 सीटों पर आगे चल रही है. बीजेपी को 45 प्रतिशत और टीएमसी को 42 प्रतिशत वोट मिलते दिख रहे हैं. इसी बीच कोलकाता में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा ममता बनर्जी के घर के बाहर जय श्री राम के नारे लगाए जाने की खबर सामने आई है. वहीं दूसरी तरफ आसनसोल में बीजेपी और TMC समर्थकों के बीच कथित झड़प हुई है. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज किया गया है. जमुरिया से आगजनी की खबर भी आई है.

इस समय भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे हैं. वहीं बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई थी. उस इलाके की चारों सीटों पर बीजेपी आगे है. कोलकाता के 6 मुरलीधर सेन लेन स्थित पार्टी मुख्यालय में झालमुड़ी के साथ जश्न मनाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: केरल में UDF ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, तिरूवंनतपुरम कांग्रेस नेताओं ने केक काटा

5 हॉट सीटों पर कौन आगे, कौन पीछे?
ममता बनर्जी भवानीपुर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी से 13842 वोटों से आगे चल रही हैं.
सुवेंदु अधिकारी अपनी दूसरी सीट नंदीग्राम में 8702 वोटों से आगे चल रहे हैं.
कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी बहरामपुर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार शुभ्रत मैत्रा से 5669 वोटों से पीछे चल रहे हैं.
हुमायूं कबीर बीजेपी के बपन घोष से रेजीनगर सीट पर 32738 वोटों से आगे चल रहे हैं.
बीजेपी उम्मीदवार आरजीकर रेप पीड़ित की मां करीब 10 हजार वोटों से पानीहाटी सीट पर आगे चल रही है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2