KBP Times

शिक्षाविद् अवध ओझा ने राहुल गांधी को दी सही राजनीतिक गुरु चुनने की सलाह, कांग्रेस नेता बोले- मानसिक रूप से विक्षिप्त…

Avadh Ojha ON Rahul Gandhi

Avadh Ojha ON Rahul Gandhi News:मशहूर शिक्षाविद् व आम आदमी पार्टी(AAP) के पूर्व नेता अवध ओझा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने राहुल गांधी को उनकी राजनीतिक समझ बढ़ाने और सही राजनीतिक गुरु चुनने के लिए कहा है. साथ ही कहा कि वे क्यों विदेश यात्रा पर जाते हैं मुझे नहीं पता, लेकिन एक राजनेता के रूप में अच्छा विकास किया है. उन्हें 2 चीजें चाहिए. पहली, उन्हें एक अच्छा राजनीतिक गुरु चाहिए जो उन्हें राजनीतिक समझ पैदा करने में मदद करे. जब तक उनके अंदर राजनीतिक समझ विकसित नहीं होगी, तब तक वो अपने फैसले खुद नहीं ले पाएंगे. ओझा ने कहा मैं यह नहीं कह रहा कि वो राजनीतिक विज्ञान पढ़ें, लेकिन उन्हें राजनीतिक समझ की आवश्यकता है.

“विदेशी नेताओं-संगठनों से मिलना देशहित में नहीं है”
अवध ओझा (Avadh Ojha)  ने आगे कहा कि राहुल गांधी बेहतर नेता बन रहे हैं और उनमें पहले से काफी सुधार भी हुआ है. उन्हें चंद्रगुप्त मौर्य, समुद्रगुप्त, अलाउद्दीन खिलजी और अकबर जैसे महान शासकों के उदाहरणों से सीख लेनी चाहिए. उन्हें नवरत्नों का कॉन्सेप्ट समझना चाहिए, तो शायद वो राजनीतिक में और सफल हो सकते हैं. बीजेपी अक्सर आरोप लगाती है कि कांग्रेस नेता विदेश दौरे के दौरान विदेशी नेताओं और संगठनों से मिलते हैं, जो देशहित में नहीं है.

यह भी पढ़ें: “दूसरों की लकीर छोटी करने के बजाय अपनी लकीर बड़ी करो…” कर्मयोगी साधना सप्ताह कार्यक्रम में बोले PM मोदी

“मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं या नहीं है हमें नहीं पता”
अवध ओझा (Avadh Ojha) के बयान पर उत्तर प्रदेश से कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत (Surendra Rajput) ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अब अवध ओझा टाइप के लोग ये कौन है मैं नहीं जानता लेकिन ऐसे तमाम लोग अपनी दुकान चलाने के लिए मीडिया में इस तरीके की बयानबाजी करते रहते हैं. मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं या नहीं है हमें नहीं पता लेकिन ऐसे लोगों को बहुत ज्यादा तवज्जो नहीं देनी चाहिए.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2