KBP Times

“BJP का चाल, चरित्र, चेहरा, इतिहास धोखे-विश्वासघात वाला…” BMC के नतीजों पर बोले कांग्रेस नेता

Pramod Tiwari

BMC Election Result: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा का चाल, चरित्र, चेहरा और इतिहास धोखे व विश्वासघात वाला है. जो उनके साथ होते हैं उसे वे निगल जाते हैं. यही हुआ मुंबई में, अब वे उनको(शिवसेना) निगल जाना चाहते हैं. भाजपा का ये जो पाप का महल है जब गिरेगा तो सब उनसे अलग खड़े नजर आएंगे. मैं चुनाव की इस जीत को फर्जी करार देता हूं. फर्जी चुनाव के बाद, फर्जी गठबंधन हुआ है.

“एकनाथ शिंदे विश्वासघात करके गए थे”
वहीं कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि एकनाथ शिंदे विश्वासघात करके गए थे. उद्धव ठाकरे उन पर बहुत विश्वास करते थे. उन्होंने विश्वास घात किया है और पीठ पर छुरा घोंपा है. मेयर भाजपा का बन जाएगा और यह भी हो सकता है कि सभी लोग भाजपा में मिल जाएं. पहले कांग्रेस और शिवसेना को तोड़ने के लिए इन्होंने उन्हें(एकनाथ शिंदे) मुख्यमंत्री बना दिया और फिर बाहर का रास्ता दिखा दिया. उसी तरह से भाजपा का मेयर बनेगा और उन्हें(एकनाथ शिंदे) बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: “हिंदू-मुस्लिम सभी एक परिवार हैं…”, SIR प्रक्रिया पर बोले बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य

“दोनों पार्टियों को बहुमत भी दिया है”
बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजों पर कहा कि महायुति और भाजपा ने वहां मिलकर चुनाव लड़ा है. लोगों ने गठबंधन में दोनों पार्टियों को बहुमत भी दिया है. इसलिए वहां पर, सब मिलकर आगे निकाय या BMC को चलाएंगे.

“जनता काम करने वाली सरकार चाहती है”
भाजना नेता रेनू देवी ने कहा कि देश का विकास हो रहा है, जनता को पता है कि प्रधानमंत्री मोदी, महायुति की सरकार वहां अच्छा काम कर रही है, इसका परिणाम युवा देख रहा है कि भारत मजबूत हो रहा है, विकसित भारत बन रहा है. हम महाराष्ट्र की जनता को साधुवाद, धन्यवाद देते हैं. जनता काम करने वाली सरकार चाहती है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2