Khamenei Funeral: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनई के अंतिम संस्कार में शनिवार को तेहरान की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा. अंतिम संस्कार के पहले दिन ग्रैंड मोसल्ला मस्जिद में सुबह से ही लाखों लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे. 6 दिन तक चलने वाले अंतिम संस्कार के पूरे कार्यक्रम में लगभग 1.5 से 2 करोड़ लोग शामिल हो सकते हैं. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने दावा किया है कि अगर अमेरिका चाहे तो सिर्फ एक ही वार में ईरान के बचे हुए पूरे शीर्ष नेतृत्व में खत्म कर सकता है. लेकिन वो ऐसा करेगा नहीं, क्योंकि वह चाहते है कि ईरान के साथ बातचीत का रास्ता खुला रहे.
Axios न्यूज वेबसाइड से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि ईरान के सभी बड़े नेता अयातुल्ला अली खामेनई के अंतिम संस्कार में मौजूद हैं. वे सबकों एक ही वार में खत्म कर सकते हैं, लेकिन ऐसा करेंगे नहीं, क्योंकि फिर बातचीत करने के लिए कोई बचेगा ही नहीं. यहीं नहीं ट्रंप ने कहा कि जब उन्होंने खामेनेई के अंतिम संस्कार में लोगों को रोते देखा तो हैरानी हुई क्योंकि उन्हें लगता था कि लोग खामेनई से नफरत करते हैं. लेकिन शायद ये नकली आंसू हों.
ट्रंप के बयान पर ईरान का पलटवार
ट्रंप के बयान पर आर्मेनिया में मौजूद ईरान के दूतावास ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आप इन बातों को समझ नहीं सकते, क्योंकि आपके पास न इतिहास और न ही सम्मान है.
ट्रंप ने ईरान पर पहले भी साधा था निशाना
4 जुलाई को अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर पहले भी निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि ईरान की हमने कमर तोड़ दी है, वो समझौता करने के लिए बेताब है. हमले समझौता करने के लिए समय दिया क्योंकि हम लोग अच्छे है.
वहीं दूसरी तरफ अयातुल्ला अली खामेनई के अंतिम संस्कार से पहले ईरान के सैन्य कमांडर अली अब्दोल्लाही की भी प्रतिक्रिया आई थी. उन्होंने अमेरिका और इजरायल को सख्त चेतावनी दी थी कि ईरान के दुश्मन, अमेरिका और इजरायसल किसी गलतफहमी में न रहे अगर ईरान पर कोई हमला हुआ तो सेना तुरन्त कड़ा जवाब देगी.
यह भी पढ़ें: खामेनेई की विदाई में लाखों लोगों का मातम, खून बहेगा, बदला लेंगें जैसे लगे नारे



