KBP Times

“हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेच दिया…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने PM मोदी पर बोला हमला

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में आज बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने “वीरा पासी” की प्रतिमा का अनावरण किया. जिसके बाद सदर विधानसभा क्षेत्र के लोधवारी, राही में एक बहुजन स्वाभिमान सभा का आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वीरापासी जी की याद में यह कार्यक्रम है. उनकी जो लड़ाई थी, उनका जो त्याग था, उसे हम आज याद कर रहे हैं. जब मैं भाषण सुन रहा था तो मैं सोच रहा था कि हां, हम पासी जी को याद करते हैं, अंबेडकर जी को याद करते हैं लेकिन जो विचारधारा अंबेडकर की थी, वीरापासी जी की थी, उसकी रक्षा ठीक से नहीं करते. अंबेडकर की बात होती है. हाथ जोड़े जाते हैं मगर जब उनके संविधान पर आरएसएस खुलकर आक्रमण करता है, फाड़कर फेंक देता है. वही लोग जो अंबेडकर जी मूर्ति के सामने मत्था टेकते हैं, वह अंबेडकर जी की विचारधारा को भूल जाते हैं.

“अंबानी पेट्रोल हिंदुस्तान से बाहर भेज रहे हैं”
सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि विदेश मत जाएं, सोना न खरीदें, इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदें. आने वाले समय में किसान के पास खाद नहीं होगा. देखिए कुछ महीनों में महंगाई कहां जाती है, पेट्रोल, डीज़ल, तेल, गैस, दाल, चावल के दाम कहां जाते हैं. खुलकर प्रधानमंत्री कहते हैं कि सोना मत खरीदें, विदेश न जाएं और खुद हज़ारों करोड़ रुपये के जहाज़ में विदेश जाते हैं. चुनाव से पहले कहा गया कि पेट्रोल, गैस की कोई कमी नहीं है. पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ेंगे. आज जब पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं तो अंबानी पेट्रोल हिंदुस्तान से बाहर भेज रहे हैं. अंबानी रूस से पेट्रोल खरीदकर बाहर बेचते हैं और उस पैसे से वे नरेंद्र मोदी की फंडिंग करते हैं, यह सच्चाई है.

“हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेच दिया”
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेच दिया है. अब आर्थिक तूफान आ रहा है और नरेंद्र मोदी और हिंदुस्तान की सरकार आपको नहीं बचा पाएगी. वे आपसे कहेंगे, रोएंगे और कहेंगे कि मेरी गलती नहीं है. मैं आपको बता रहा हूं, गलती सिर्फ नरेंद्र मोदी, अमित शाह और RSS की है क्योंकि इन्होंने इसे(संविधान) खत्म किया है. जब ये RSS के कार्यकर्ता आपके सामने आएंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह की बात करेंगे तो आप सामने कहिएगा कि आपका प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, संगठन गद्दार है आपने हिंदुस्तान को बेचने का काम किया है. आपने संविधान पर आक्रमण करने का काम किया है.

यह भी पढ़ें; Chemist Strike: देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध

ताजा खबरें

ताजा खबरें

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

2

2