KBP Times

“मूल्क को बर्बाद करना चाहते हैं…” पेट्रोल-डीजल, CNG के बढ़े दामों पर कांग्रेस नेताओं ने बोला हमला

Petrol-Diesel Price Hike

Petrol-Diesel Price Hike: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अगर 10-12 रुपए सब बढ़ता है तो इसका मतलब है कि पीएम मोदी इस पर ध्यान नहीं देना चाहते हैं और मूल्क को बर्बाद करना चाहते हैं. वो हमेशा कहते हैं कि मैं सब कुछ मुल्क के लिए कर रहा हूं. मैं त्याग कर रहा हूं. अरे लोग यहां मर रहे हैं. अगर आप महंगाई बढ़ाते जाएंगे और बेरोजगारी बढ़ती जाएगी, फैक्ट्रियां, छोटे पैमाने के उद्योग बंद हो जाएंगे, तो क्या होगा. ये एक तरफ बेरोजगारी, महंगाई को बढ़ावा दे रहे हैं, गरीब लोगों को मार रहे हैं. आज सभी वर्ग के लोग इस सरकार से नाराज हैं. सरकार गरीब लोगों की समस्याओं को हल करने में असमर्थ है.

“केंद्र और भाजपा की सरकार जिम्मेदार है”
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पेट्रोल-डीज़ल, CNG के दाम बढ़ने पर कहा कि एक तरफ जो तेल बेचने वाली कंपनियां-HPCL,BPCL और इंडियन ऑयल इनके मुनाफे वो आसमान छु रहे हैं 2025-26 में इनका मुनाफा 40% से ज्यादा हुआ है लगभग 70 हजार करोड़ रुपए का इन्होंने पिछले वर्ष मुनाफा कमाया है. जनवरी से लेकर अगर मार्च 2026 का संज्ञान ले तो इन तीन कंपनियों ने 19000 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है जबकि ईरान के ऊपर अमेरिका-इजरायल की सैनिक कार्रवाई 28 फरवरी को शुरू हो गई थी. एक तरफ तेल वाली कंपनियां मुनाफा कमा रही है और दूसरी तरफ लोगों को पीसा जा रहा है. 100 रुपए से ज्यादा आज पेट्रोल पहुंच गया है. ये संकट इसलिए है क्योंकि इन्होंने 12 वर्षों में कुछ नहीं किया. इन्होंने 12 वर्षों में भारत की आर्थिक स्थिति को नष्ट कर दिया है और इसके कारण आज आम इंसान पर भार पड़ रहा है. इसके लिए सीधे-सीधे केंद्र और भाजपा की सरकार जिम्मेदार है.

“भारत सरकार स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही है”
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने ईंधन की कीमतों में हुई बढ़ोतरी पर कहा कि विपक्ष यही मांग कर रहा है कि सरकार देशवासियों को बताए कि स्थिति क्या है, हमारी यह मजबूरी है और आने वाले समय में यह कदम उठाने पड़ सकते हैं. उन्होंने कल फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए और आज CNG के दाम बढ़ा दिए हैं, यह क्या मजाक है? उनको खुलकर कहना चाहिए कि यह हमारी मजबूरी है. वे ऐसे काम कर रहे हैं, जिसके कारण लोगों में गलतफहमी पैदा हो रही है. भारत सरकार स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में QUAD देशों की अहम बैठक, भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों ने क्या कहा?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2