KBP Times

“क्या भगवान राम ने भाजपा की सदस्यता ले ली है?” कांग्रेस नेता बोम्मा महेश गौड़ के बयान पर सियासत

Mahesh Goud Bomma

Did Lord Ram Join BJP Remark: तेलंगाना कांग्रेस के नेता बोम्मा महेश गौड़ (Mahesh Kumar Goud) के बयान पर राजनीति तेज हो गई है. निजामाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता बोम्मा ने बीजेपी पर राजनीतिक लाभ के लिए धर्म और जाति के इस्तेमाल का आरोप लगाया है. उन्होंने सवाल किया कि क्या भगवान राम ने भाजपा की सदस्यता ले ली है. गौड़ ने बीजेपी पर चुनावी फायदे के लिए धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया. बोम्मा के बयान पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का अपमान कांग्रेस की पहचान बन चुका है.

वे इन पर क्या टिप्पणी करेंगे

शहजाद पूनावाला (Shahzad Poonawala) ने आगे कहा कि कल मणिशंकर अय्यर ने हिंदू और हिंदुत्व का किस प्रकार से अपमान किया ये पूरे देश ने देखा और आज फिर तेलंगाना के कांग्रेस नेता ने जो शब्दावली भगवान श्री राम को लेकर बोली है वो भी सबके सामने है. उनके साथी कभी सनातन समाप्ति की बात करते हैं. राहुल गांधी जो अपने आप को जनेऊधारी हिंदू कहते हैं, वे इन पर क्या टिप्पणी करेंगे?

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी जल्द ही राम मंदिर में दर्शन करने जाएंगे’, कांग्रेस सांसद के बयान पर BJP नेता बोले- तो बहरूपिया ही…

सनातन धर्म को लेकर कांग्रेस पार्टी की क्या दुश्मनी है?

भाजपा नेता नलिन कोहली (Nalin Kohli) ने कांग्रेस नेता बोम्मा महेश के बयान पर कहा कि कांग्रेस पार्टी के अलग-अलग नेता भगवान श्री राम और सनातन धर्म को लेकर अद्भुत बयानबाजी करते हैं. कांग्रेस पार्टी की सरकार थी तो उन्होंने हलफनामें पर लिख दिया कि भगवान श्री राम काल्पनिक हैं. उनके सहयोगी दल कहते हैं कि सनातन धर्म एक बीमारी हैं. उनके अपने नेता उसको बीमारी मानते हैं लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती. भगवान श्री राम और सनातन धर्म को लेकर कांग्रेस पार्टी की क्या दुश्मनी है? किसी अन्य धर्म पर वे बोलते नहीं है तो ये क्यों ना माना जाए कि कहीं न कहीं केवल वोट बैंक की दृष्टि से ये सारी बयानबाजी होती है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

2

2