KBP Times

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत के भारत लौटने से पहले माता-पिता ने छोड़ा घर, क्या बताई वजह?

Cockroach Janta Party

Cockroach Janta Party: भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद बनी कॉकरोच जनता पार्टी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है.पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके 6 जून को भारत लौट रहे हैं. उन्होंने एक वीडियो जारी अपने समर्थकों से अपील की है कि वे मुझे एयरपोर्ट पर मिले.वे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति लेने के लिए सबसे पहले संसद मार्ग थाने जाएंगे. वे देश की शिक्षा प्रणाली की खामियों को उठाने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे. लेकिन अभिजीत दिपके के भारत आने से पहले महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर के एमआईडीसी वालुज इलाके में रहने वाला उनका परिवार घर छोड़कर किसी अज्ञात स्थान पर चला गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुरक्षा चिंताओं के कारण परिवार ने यह कदम उठाया है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिजीत दिपके के पिता भगवानराव दिपके ने कहा कि पिता होने के नाते मेरी चिंताएं जायज हैं. शुरुआत में मैंने अभिजीत को समझाने की कोशिश की थी कि वो इस तरह का कोई आंदोलन शुरू न करे. लेकिन जब कोई व्यक्ति पक्का मन बना लेता है तो फिर कहने को बहुत कम रह जाता है. अब हम आगे उसे कोई सलाह नहीं देना चाहते. भगवानराव दिपके ने बताया कि उन्हें अभी तक किसी भी तरह की कोई धमकी नहीं मिली है,लेकिन माता-पिता होने के नाते वे स्वाभाविक रूप से डरे हुए हैं. हालांकि उनको अपने बेटे पर पूरा भरोसा है, वो कानून की अच्छी समझ रखता है. उसने भरोसा दिलाया है वो किसी भी कानूनी नियम का उल्लंघन नहीं करेगा.

बुधवार को पार्टी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस
वहीं दूसरी तरफ बुधवार को कॉकरोच जनता पार्टी ने बुधवार को दिल्ली में अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. CJP के तीन प्रवक्ता पहली बार जनता के बीच आए. उन्होंने शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को दोहराया, साथ ही कहा कि वे सरकार और विपक्ष से बातचीत के तैयार हैं. CJP प्रवक्ता सौरव दास ने सीबीएसई के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता के तबादले को दिखावा बताया. केवल तबादलों से समस्या का समाधान नहीं होगा, शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय होनी चाहिए.पार्टी प्रवक्ताओं ने देशभर के युवाओं को इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है. वहीं पार्टी की ओर से दावा किया गया है कि जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी इस प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं.

कौन है अभिजीत दिपके?
30 वर्षीय अभिजीत दिपके महाराष्ट्र के संभाजी नगर के रहने वाले डिजिटल मीडिया स्टैटेजिस्ट हैं. उन्होंने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.फिलहाल वे अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन से मास्टर्स कर रहे हैं. 2020 से लेकर 2022 तक अभिजीत आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया स्टैटेजिस्ट रहे हैं. एक इंटरव्यू के दौरान अभिजीत ने बताया कि उन्होंने निजी जिंदगी और आर्थिक स्थिरता के लिए AAP छोड़कर बोस्टन यूनिवर्सिटी में अप्लाई किया था. एडमिशन मिलने के बाद वे अमेरिका में शिफ्ट हो गए.

यह भी पढ़ें: देश में मानसून की दस्तक, 3 दिन देरी से केरलम में एंट्री, 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2