KBP Times

‘कॉकरोच’ कभी उनसे डरने वाले नहीं,फिर सड़कों पर उतरेंगे…” अभिजीत दीपके ने बताई अपनी आगे की रणनीति

Cockroach Janta Party

Cockroach Janta Party: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके शनिवार को भारत लौट चुके हैं. 6 जून को पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG, CBSE, CUET और SSC-GD जैसी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पहला प्रदर्शन भी किया. करीब 5 घंटे तक चले प्रदर्शन में अभिजीत दीपके, उनकी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका और सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी शामिल हुए. कल हुए प्रदर्शन के बाद आज रविवार को अभिजीत दीपके ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि कल हमने मिलकर इतिहास रच दिया.जंतर-मंतर पर हुए हमारे शांतिपूर्ण प्रदर्शन ने सरकार को यह दिखा दिया कि जब “कॉकरोच” एकजुट होते हैं, तो वे क्या कर सकते हैं.

CJP फाउंडर दीपके ने आगे लिखा कि कल हमारे साथ जुड़ने वाले अधिकांश लोग ऐसे थे जिन्होंने इससे पहले कभी किसी प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लिया था. लेकिन हमारी सामूहिक ताकत ने उन्हें शिक्षा व्यवस्था के प्रति अपने गुस्से और निराशा को खुलकर व्यक्त करने का साहस दिया. जब तक हम अपनी आवाज़ बुलंद नहीं करेंगे, तब तक बदलाव संभव नहीं है. मैं आप सभी का दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने भीषण गर्मी के बावजूद इस आंदोलन में हिस्सा लिया. छोटे बच्चों से लेकर छात्रों तक, आप सभी ने यह साबित कर दिया कि शांतिपूर्ण विरोध ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है. एकजुट और शांतिपूर्ण आंदोलन का सरकार भी कुछ नहीं बिगाड़ सकती. हम “कॉकरोच” कभी उनसे डरने वाले नहीं हैं. लेकिन यह यहीं खत्म नहीं होता. धर्मेंद्र प्रधान ने पूरी एक पीढ़ी के साथ अन्याय किया है. यदि अगले 7 दिनों के भीतर उन्हें पद से नहीं हटाया गया या उन्होंने स्वयं इस्तीफा नहीं दिया, तो हमें अपना आंदोलन और आगे बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा और हम फिर से सड़कों पर उतरेंगे.

रविवार को अपने घर पहुंचे अभिजीत दीपके
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके आज रविवार को सुबह महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के वालुज इलाके में अपने घर पहुंचे, जहां परिवार के लोगों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद मीडिया से बातचीत के दौरान दीपके ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी का यह आंदोलन तब तक नहीं रुकेगा जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते. जंतर-मंतर पर जो प्रदर्शन किया वो सफल रहा, इसमें 6 से 7 हजार लोग शामिल हुए. यह आंदोलन राष्ट्रव्यापी होगा. जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, हम पीछे नहीं हटेंगे. हम आवाज नहीं उठाएंगे तो परिवर्तन नहीं हो सकता, लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती. धर्मेंद्र प्रधान ने पूरी पीढ़ी के साथ अन्याय किया है. अगर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो 13 जून को फिर प्रदर्शन होगा.

यह भी पढ़ें:  “बच्चा भी देख कर चप्पल से कुचल देता, नाम बदल लो…” हरियाणा सरकार के मंत्री विज का कॉकरोच जनता पार्टी पर तंज

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2