KBP Times

“बार-बार पाकिस्तान परस्ती क्यों?” मणिशंकर अय्यर के हिंदुत्व वाले बयान पर CM यादव का पलटवार

Mani Shankar Aiyar, CM Mohan Yadav

Mani Shankar Aiyar: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर के बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है. उन्होंने कहा कि हिंदुत्व असल में डर में जी रहा हिंदू धर्म है. अय्यर के इस बयान पर राजनेताओं की तीखी प्रतिक्रिया आ रही है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह कांग्रेस का चरित्र है. बार-बार पाकिस्तान परस्ती क्यों होना चाहिए? प्रधानमंत्री, भाजपा का रुख स्पष्ट है कि हमारे देश के प्रति जिसकी दुर्भावना हो, ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हमने अपने नागरिकों का बदला लिया है. ऐसे में इस तरह का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है, मणिशंकर अय्यर को माफी मांगनी चाहिए.

ईंट का जवाब पत्थर से देने का समय

मणिशंकर अय्यर के बयान पर भाजपा विधायक भावना बोहरा ने कहा कि वे किस परिवार के करीब रहे हैं और किस पार्टी से हैं, इससे सब अच्छी तरह से वाकिफ हैं. जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार, उस समय जब पाकिस्तान द्वारा भारत पर हमला किया जाता था, तब वे लगातार कहते थे कि शांति समझौता कर रहे हैं. अब मोदी जी का दौर है और अब सिर्फ बातचीत से नहीं बल्कि ईंट का जवाब पत्थर से देने का समय है. ये नया भारत है जो ईंट का जवाब पत्थर से देकर उचित कार्रवाई करने में आगे है.

यह भी पढ़ें: ‘तो मैं लात मारूंगा’ राज ठाकरे के बयान पर सियासत तेज, BJP नेता बोले- भारत तेरे टुकड़े होंगे…

JDU नेता केसी त्यागी की भी आई प्रतिक्रिया

JDU नेता केसी त्यागी ने कहा कि मणिशंकर अय्यर के बयान भड़काऊ हैं, उत्तेजनात्मक हैं और कांग्रेस पार्टी के लिए ये विनाशकारी हैं.

क्या बोले थे मणिशंकर अय्यर?

बता दें कि कोलकाता डिबेटिंग सर्कल में हिंदुत्व से हिंदू धर्म को बचाना चाहिए विषय पर चर्चा की गई. इस दौरान कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि हिंदुत्व का मतलब है कि बीजेपी का कोई नेता एक अंधे, भूखे आदिवासी लड़की को इसलिए थप्पड़ मारे क्योंकि वह चर्च में क्रिसमल लंच में शामिल हुई थी. अय्यर ने कहा कि हिंदुत्व डर में जी रहा हिंदू धर्म है. यह 80 प्रतिशत हिंदुओं से कहता है कि वो 14 प्रतिशत मुसलमानों से कांपे.

सरकार डरा-धमका रही है…” | जयपुर की सड़कों पर उतरे हजारों सरकारी कर्मचारी | चेतावनी महारैली

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2