KBP Times

BMC चुनाव की मतगणना के दौरान रामदास अठावले का बड़ा बयान, कहा- मुंबई का मेयर मराठी भाषी होगा

Ramdas Athawale

BMC Election Result 2026: पूरे महाराष्ट्र में आज (16 जनवरी) नगर निगम चुनाव की मतगणना चल रही है. इस दौरान केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि जहां तक मुंबई का सवाल है तो मुंबई में उद्धव ठाकरे के हाथ में 25-30 सालों से सत्ता थी. उनके साथ भाजपा थी इसलिए उन्हें सत्ता मिली थी, आज भाजपा देश में नंबर 1 की पार्टी है।

अठावले ने आगे कहा कि RPI(A) 2012 से उद्धव ठाकरे के साथ थी इसलिए उन्हें सत्ता मिलती रही लेकिन आज भाजपा, RPI(A) दोनों उनके साथ नहीं है और उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे को साथ लिया है उससे कुछ मराठी इलाके में उन्हें फायदा दिख रहा है लेकिन अधिकतर सीटें महायुति को मिल रही है.मुंबई में महायुति का मेयर होगा, मुंबई का मेयर मराठी भाषी होगा.

भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी

वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने PMC चुनाव रुझानों पर कहा कि बहुत खुशी की बात है कि शुरुआती रुझानों में दिखाई दे रहा है कि भाजपा यहां पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी. पुणे की जनता बहुत विचार करके वोट करती है. पुणे की जनता विकास को वोट करती है और यही रुझानों में दिखाई दे रहा है. पुणे का मेयर भाजपा का ही बनेगा. हम सत्ता चलाने के लिए चुनाव नहीं लड़ते हैं, हम जनता की सेवा करने के लिए चुनाव लड़ते हैं. हम विकास के बारे में सोचकर काम करते हैं. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में हमने पूरे विश्वास के साथ चुनाव लड़ा है.

यह भी पढ़ें: सरकार के लिए एक सुप्रीम थप्पड़…” ममता बनर्जी और पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी होने पर बोले बीजेपी नेता

पुलिस की यह हरकत गलत है और उनपर कार्रवाई होनी चाहिए

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि कल मतदान हुआ और आज मतगणना है. मतगणना के दिन कार्यकर्ता प्रतिनिधि बनकर (काउंटिंग सेंटर में)अंदर जाते रहते हैं. अंदर आते वक्त पुलिस ने हमारे कार्यकर्ताओं को घेरकर उनपर लाठीचार्ज किया. पुलिस की यह हरकत गलत है और उनपर कार्रवाई होनी चाहिए. हमारे लिए पहले हमारा कार्यकर्ता जरूरी है, वो हमारे लिए सबकुछ है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2