KBP Times

“कांग्रेस का मतलब मुसलमान हैं…” BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने बोला हमला

Shehzad Poonawalla

Shehzad Poonawalla: भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी को अपना नाम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से बदलकर इस्लामी राष्ट्रीय खिलाफत रख लेना चाहिए, क्योंकि वे वोट बैंक को हर चीज से ऊपर रखते हैं। वे कहते हैं कि कांग्रेस का मतलब मुसलमान हैं, मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए, उन्हें संविदा कार्यों में आरक्षण मिलना चाहिए, संसाधनों पर उनका पहला अधिकार होना चाहिए. वे हमेशा वोट बैंक को पहले रखते हैं, संविधान को नहीं. अब वे कह रहे हैं कि एक विशेष त्योहार के कारण स्कूलों का समय बदल जाएगा. वे कह रहे हैं कि रमजान के दौरान शिक्षण कर्मचारियों को जल्दी छुट्टी दी जाएगी. इससे पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी एक समुदाय के लिए हद पार कर सकती है, लेकिन क्या वे हिंदुओं के लिए भी ऐसा ही करेंगे? बल्कि वे हिंदू आस्था का अपमान करेंगे.

“राहुल गांधी प्रोपेगेंडा के नेता हैं”
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि “राहुल गांधी प्रोपेगेंडा के नेता हैं, निराशावाद के चैंपियन हैं और नेगेटिविटी के नवाब हैं. जैसे ही बजट पेश हुआ, उन्हें शुरू में समझ नहीं आया कि क्या कहें. अब कांग्रेस किस तरह की प्रतिक्रिया दे रही है? चिदंबरम जी जिनको अर्थव्यवस्था की थोड़ी बहुत समझ है, उनसे पूछा गया कि राहुल जी कह रहे हैं कि अर्थव्यवस्था मर चुकी है, तो चिदंबरम जी से चार बार पूछने के बाद भी उन्होंने यह नहीं कहा कि राहुल जी सही हैं कि अर्थव्यवस्था मर चुकी है.

यह भी पढ़ें: “यह BCCI के मुंह पर सबसे बड़ा तमाचा…” पाक के भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना करने पर बोंली प्रियंका चतुर्वेदी

“सबसे अधिक विकास दर है”
शहजाद पूनावाला ने आगे कहा कि उनको भी पता है कि अर्थव्यवस्था जीवंत और सक्रिय है उनको भी पता है कि दूसरे स्थान से चौथे स्थान पर आ गए हैं,सबसे अधिक विदेशी मुद्रा भंडार है, सबसे अधिक विकास दर है. राहुल गांधी का राजनीतिक करियर समाप्त हो चुका है, और यही कारण है कि कांग्रेस भी राहुल गांधी के तर्कहीन बयानों से सहमत नहीं है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2