KBP Times

यूपी में BJP विधायक को बीच मीटिंग आया हार्ट अटैक, हुई मौत, एक दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन

Shyam Bihari Lal

Shyam Bihari Lal Died: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की फरीदपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का आज( 2 जनवरी) को हार्ट अटैक से निधन हो गया. बरेली के सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री की बैठक के दौरान विधायक श्याम बिहारी लाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरन्त निजी अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने श्याम बिहारी को मृत घोषित कर दिया. फरीदपुर विधायक ने एक दिन पहले ही अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन मनाया था.

CM योगी ने दी श्रद्धांजलि

बीजेपी विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि जनपद बरेली के फरीदपुर विधान सभा क्षेत्र से माननीय विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है, विनम्र श्रद्धांजलि. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

“पानी नहीं, ज़हर बंटा…” गंदे पानी से हुई मौतों पर भड़के राहुल गांधी, कहा- मोदी जी हमेशा की तरह खामोश रहते हैं

2022 में दूसरी बार विधायक बने थे श्याम बिहारी लाल

साल 2022 में डॉ. श्याम बिहारी लाल (shyam Bihari Lal) फरीदपुर विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए थे. उससे पहले साल 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी के डॉ. सियाराम सागर को हराया था. वे सरल, सौम्य छवि के नेता माने जाते थे. उनके निधन की सूचना मिलते ही बीजेपी नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों का अस्पताल और सर्किट हाउस में जमावड़ा लग गया.

“गद्दार, भारत में रहने का हक नहीं…” शाहरुख खान पर भड़के BJP नेता और धर्मगुरु

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2