KBP Times

बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चन्द्रनाथ की गोली मारकर हत्या

BJp leader shot dead

BJP : पश्चिम बंगाल में हिंसा जारी है। अनेक जिलों में TMC ऑफिस पर पथराव और आगजनी की घटनाओं के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं पर फायरिंग और हत्या करने की खबरें भी लगातार सामने आ रही हैं। ताजा घटनाक्रम में नॉर्थ 24 परगना स्थित मध्यमग्राम में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 10.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। चंद्रनाथ स्कॉर्पियो पर ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे थे। उनके साथ ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति भी था।

रास्ता रोककर गोलियां दागी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक कार पीछे से आई और स्कॉर्पियो के सामने जाकर रास्ता रोक दिया। फिर एक बाइक पर हमलावर आया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। करीब पांच गोलियां चलाई गईं। चंद्रनाथ को 4 गोलियां लगीं। इनमें दो गोलियां सीने से आर-पार हो गईं। एक गोली पेट में लगी। स्कॉर्पियो ड्राइवर और पीछे की सीट पर बैठा एक अन्य व्यक्ति भी घायल है। बताया जा रहा है कि हमले में ऑस्ट्रेलियन ग्लॉक पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। भाजपा ने टीएमसी पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। इस घटना के करीब 1 घंटे बाद रात करीब 12.30 बजे बशीरहाट जिले में रोहित रॉय नाम के भाजपा कार्यकर्ता पर भी फायरिंग हुई। उनकी हालत गंभीर है। राज्य में 4 मई को चुनावी नतीजों के बाद अब तक 5 लोगों की हत्या हो चुकी है। इनमें 3 भाजपा और 2 टीएमसी से जुड़े थे।

भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे

भाजपा के कई नेता विवासिटी अस्पताल पहुंचे, जिनमें सुवेंदु अधिकारी, सुकांत मजूमदार भी शामिल हैं। पुलिस ने घटनास्थल से जिंदा कारतूस और खाली खोखे बरामद किए गए। स्कॉर्पियो का रास्ता रोकने वाली कार भी जब्त की गई। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाईवे 12 पर जाम लगाया। हमलावरों के एनकाउंटर की मांग की गई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बाइक पर सवार एक व्यक्ति आया और गोली चलाने लगा। वह पेशेवर लग रहा था। वह तुरंत मौके से फरार हो गया। यह पूरी तरह पहले से प्लान किया गया हमला लग रहा था।

TMC ने की सीबीआई जांच की मांग

TMC ने सुवेंदु के पीए की हत्या के पीछे अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने के आरोपों का खंडन करते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। पार्टी ने बुधवार देर रात स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा-
हम मध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ की निर्मम हत्या की निंदा करते हैं। हम इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं, जिसमें कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच कराई जाए। अन्य भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं की हत्या की भी जांच कराई जाए। सुवेंदु अधिकारी ने पीए की हत्या को प्लान्ड मर्डर बताया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि भाजपा बंगाल में गुंडों की सफाई का काम शुरू करेगी।

यह भी देखें : Jaipur: 20 साल से टूटी सड़कें, जाम सीवर और गंदगी से जूझ रहे लोग | Ground Report

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2