KBP Times

“रण छोड़कर भाग गए हैं…” PAK के भारत के साथ मैच खेलने से इनकार करने पर बीजेपी ने घेरा

Pakistan Boycott India Match: पाकिस्तान के भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच खेलने से मना करने पर सियासी हलचल भी बढ़ गई है. बीजेपी सांसद शशांक मणि ने कहा कि जब किसी खिलाड़ी को पता चल जाता है कि वो जीत ही नहीं पाएगा तब रण छोड़कर भाग जाता है. ये रण छोड़कर भाग गए हैं. इन्हें हमें ऑपरेशन सिंदूर में और अन्य युद्धों में पराजित किया ऐसे ही यहां भी पराजित हो जाएंगे इसलिए खेल ही नहीं रहे.

“भारत को इसकी परवाह नहीं है”
दिल्ली से बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि भारत को इसकी परवाह नहीं है. हमारे लिए देश की रक्षा और सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है. पाकिस्तान हमारे देश में अस्थिरता करता है. पाकिस्तान खेले या न खेले, भारत को इससे फर्क नहीं पड़ता.

“पाकिस्तान की क्रिकेट टीम पर बैन करना चाहिए”
झारखंड से BJP प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने पाकिस्तान के भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच में खेलने से मना करने पर कहा कि पाकिस्तान के भागने का बहुत पुराना इतिहास है. 1947-48 में, जब उसने कश्मीर में घुसपैठ की, तो भारतीय सेना ने उन्हें खदेड़ दिया और वे भाग गए. 1965 में भी यह भागे थे. 1971 में तो हमारी सेना लाहौर और कराची तक पहुंच गई थी. भागने का इनका इतिहास रहा है. इस बार ऑपरेशन सिंदूर में भी इनके छक्के छुड़ाए गए. वहां प्रधानमंत्री को कहना पड़ा कि सेना के द्वारा बंकर में छिपने की सलाह दी गई थी. भगोड़ों को पता है कि यह न युद्ध के मैदान में भारत के सामने टिकने वाले लोग हैं और न ही खेल के मैदान में..इससे इज्जत बचाते हुए समय रहते हुए इन्होंने (पाकिस्तान) अपने आप को हटा लिया. क्योंकि उन्हें पता था कि जिस तरह से भारत उन्हें युद्ध के मैदान में रौंदता है उसी तरह से क्रिकेट के मैदान में रौंदेगा. क्योंकि आईसीसी से अपील करेंगे कि पाकिस्तान की क्रिकेट टीम पर बैन करना चाहिए.

“पाकिस्तान न खेले तो ही ज्यादा बेहतर है”
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में जिस तरह हमारे देश के जांबाज सैनिकों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को खत्म किया है, तब से पाकिस्तान की हालात खराब है. पाकिस्तान न खेले तो ही ज्यादा बेहतर है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2