Nitish Kumar Samriddhi Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा की आज(16 जनवरी) से शुरुआत हो चुकी है. मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के पहले दिन पश्चिम चंपारण के बेतिया में हैं. सत्ताधारी दल के नेताओं ने समृद्धि यात्रा को राज्य के लिए सकारात्मक और विकास से जुड़ा कदम बताया है. मंत्री मोहम्मद ज़मा खान ने कहा कि हमें एक ऐसा नेता मिला है, जो हर साल हर जिले में जाकर जनता को तोहफा देते हैं, विकास की लंबी लकीरें खींचते हैं, यह हमारा सौभाग्य है. वे सबका सम्मान करते हैं और काम करते हैं. आज उनके दौरे की शुरुआत हो चुकी है.
“सकारात्मक और विकास से जुड़ा कदम बताया“
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर सत्ताधारी दल के नेताओं ने इसे राज्य के लिए सकारात्मक और विकास से जुड़ा कदम बताया है. आज (शुक्रवार) से सीएम ने यात्रा शुरू की है. नेताओं का कहना है कि यह यात्रा बिहार के लोगों के लिए नई योजनाओं, विकास कार्यों और जनसंवाद का माध्यम बनेगी.
“प्रदेश की तरक्की के लिए काम करते रहे हैं“
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समृद्धि यात्रा पर जाने के लिए शुभकामना देता हूं. जबसे उनके हाथ में बिहार की बागडोर आई है, तब से लगातार बिहार में यात्राओं के माध्यम से, जनसंपर्क के माध्यम से प्रदेश की तरक्की के लिए काम करते रहे हैं.
यह भी पढ़ें: “कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगा, उसका डूबना तय..” BMC चुनाव नतीजों पर बोले शाहनवाज हुसैन
“मुख्यमंत्री नई योजनाओं की सौगात भी देंगे“
मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि आज मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा पर निकले हैं. यह एक सफल यात्रा होगी; जब भी मुख्यमंत्री यात्रा पर जाते हैं, तो जनसंवाद करते हैं. यह यात्रा भी बिहार के लोगों के लिए अच्छी, सुखद और प्रगति से भरी होगी. जहां भी ज़रूरत होगी, उद्घाटन और शिलान्यास समारोह होंगे, और मुख्यमंत्री नई योजनाओं की सौगात भी देंगे.
“बिहार के लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा“
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि समृद्धि यात्रा मकर संक्रांति के बाद बिहार के लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा और डबल इंजन सरकार का जो संकल्प है उसे साकार करने की शुरुआत है.



