KBP Times

Bharat Taxi: दिल्ली में आज से भारत टैक्सी कैब की शुरुआत, ओला-उबर से 30% तक सस्ती

Bharat Taxi App

Bharat Taxi:राजधानी दिल्ली में आज नए साल से सरकारी कैब सर्विस (Bharat Taxi Cab Booking) की शुरुआत हो गई है, जो निजी कैब कंपनियों को सीधे तौर पर चुनौती देगा. भारत टैक्सी नाम से इस कैब सर्विस की शुरुआत हुई है. जिसका मकसद आम यात्रियों को सुरक्षित और किफायती टैक्सी सेवा उपलब्ध कराना है. निजी कैब के बढ़ते किराए से परेशान यात्रियों के लिए भारत टैक्सी एक मजबूत विकल्प बन सकता है.

भारत टैक्सी सरकारी समर्थन प्राप्त कैब सर्विस

भारत टैक्सी सरकारी समर्थन प्राप्त कैब सर्विस (Bharat Taxi Cab Booking) प्लेटफॉर्म है. इसे ड्राइवरों और यात्रियों के फायदे को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. सरकार का उद्देश्य एक किफायती, भरोसेमंद और आसान टैक्सी नेटवर्क खड़ा करना है. इसकी शुरुआत दिल्ली से हुई है. दिल्ली और गुजरात में बाइक, ऑटो और कार तीनों कैटेगरी में 51 हजार से ज्यादा ड्राइवर भारत टैक्सी के प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर करवा चुके हैं.

Bharat Taxi ऐप से होगी बुकिंग

भारत टैक्सी की बुकिंग Bharat Taxi ऐप के जरिए की जा सकेगी. ऐप वहीं डाउनलोड करें जो सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेज द्वारा जारी किया गया है. कैब सर्विस के राइड के लिए Rider App डाउनलोड करना होगा. वहीं इस सेवा से जुड़ने के इच्छुक ड्राइवरों को Driver App डाउनलोड करना होगा. यात्रियों को राइड बुक करने पर इजी इंटरफेस के साथ रियल टाइम कैब ट्रैकिंग, ड्राइवर डिटेल्स और फेयर की जानकारी मिल जाएगी. भारत टैक्सी में खराब मौसम या पीके ऑवर में ड्राइवर यात्रियों से मनमाना किराया नहीं वसूल सकेंगे.

भारत टैक्सी ऐप से ऑटो, कार और बाइक होगी बुक

Bharat Taxi ऐप से यात्रियों को कार, ऑटो और बाइक टैक्सी तीनों सुविधा मिलेगी. इससे लंबी यात्रा से लेकर कम दूरी तक हर जरूरत के लिए एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध होगा. यात्री अपनी जरूरत के हिसाब से कार, ऑटो और बाइक की राइड बुक कर सकेंगे.

80% किराया ड्राइवरों को मिलेगा

सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव (Bharat Taxi Cab Booking) के अनुसार, इस प्लेटफॉर्म में ड्राइवरों को 80 प्रतिशत से ज्यादा किराया मिलने का दावा किया गया है. इससे ड्राइवरों की आमदनी भी बढ़ने वाली है. सरकार का यह मॉडल ड्राइवरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2