AAP Raghav Chadha:आम आदमी पार्टी(AAP) को आज(24 अप्रैल) बड़ा झटका लगा है. राघव चड्ढा समेत छह राज्यसभा सांसद बीजेपी में शामिल होने वाले हैं. राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी अपने उन आदर्शों और बुनियादी मूल्यों से पूरी तरह भटक गई है, जिनके लिए इसे बनाया गया था. इस पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का.
बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 24, 2026
कौन-कौन सांसद होंगे बीजेपी में शामिल?
राघव चड्ढा
संदीप पाठक
अशोक मित्तल
स्वाति मालीवाल
हरभजन सिंह
विक्रमजीत सिंह साहनी
राजेंद्र गुप्ता
पंजाब सीएम मान ने भी साधा निशाना
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Maan)ने कहा कि भाजपा ने पंजाब को धोखा दिया है. शरद पवार, शिवसेना (UBT), कांग्रेस की पार्टी के लिए भी यही वॉशिंग मशीन इस्तेमाल होती थी. भाजपा का पंजाब में कोई बेस नहीं है. उन्होंने कहा कि जो सात सांसद भाजपा में शामिल हो रहे हैं, वे पंजाब को रिप्रेजेंट नहीं करते, वे देशद्रोही हैं. उन्हें भाजपा में भी कुछ नहीं मिलेगा.
यह भी पढ़ें: 7 सांसदों के पार्टी के छोड़ने पर भड़के संजय सिंह, कहा- ‘ऑपरेशन लोटस’ का खेल खेला…
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की AAP को नसीहत
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग (Amrinder Singh Raja Warring) ने कहा कि AAP को सावधान रहना चाहिए क्योंकि उनके 50 विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं, अभी सिर्फ़ सांसदों ने पार्टी छोड़ी है. पार्टी की कोई विचारधारा नहीं है. यह नैचुरल था. इन सांसदों का पंजाब में कोई मतलब नहीं है.



