KBP Times

अमेरिका ने दी ईरान पर सबसे बड़ा हमला करने की चेतावनी, अमेरिकी हमले में 3 भारतीयों की मौत पर भारत ने जताई नाराजगी

America

America: अमेरिका की ओर से ईरान पर आज रात बडा हमला करने की घोषणा की गई है। वहीं दूसरी ओर भारतीय जहाजों पर लगातार हमले किए जाने पर भारत ने नाराजगी जताई है। अमेरिका द्वारा किए गए हमले में तीन भारतीय क्रू मंेबरों की मौत हो चुकी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका गुरुवार रात ईरान पर बड़ा हमला करेगा। ट्रम्प ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में अमेरिका ईरान के सबसे बड़े ऑयल एक्सपोर्ट सेंटर खार्ग आइलैंड और दूसरे अहम तेल-गैस ठिकानों पर कब्जा करेगा। खार्ग आइलैंड को ईरान के तेल निर्यात का सबसे बड़ा सेंटर माना जाता है।

भारत ने जताई नाराजगी

ओमान के पास भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर अमेरिकी हमलों को लेकर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी नौसेना ने भारतीय क्रू वाले तीसरे जहाज एमटी जलवीर पर भी हमला किया है। इस पर सवार सभी 20 भारतीय सुरक्षित हैं और उन्हें निकालने का काम जारी है। भारत ने इस मामले पर अमेरिकी राजदूत को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया और कहा कि जहाजों पर हो रहे हमले तुरंत बंद होने चाहिए। कहा कि भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि हमले के बाद भारत ने अमेरिकी पक्ष से औपचारिक विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में बड़ी संख्या में भारतीय नाविक काम करते हैं, खासकर फारस की खाड़ी और पश्चिम एशिया में। ऐसे में उनकी सुरक्षा भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जायसवाल ने कहा कि भारत ने अमेरिका को साफ मैसेज दिया है कि समुद्री कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए और जहाजों पर हो रहे हमले तुरंत बंद होने चाहिए। भारत ने यह भी कहा कि क्षेत्र में जारी संघर्ष का समाधान केवल बातचीत और कूटनीति के जरिए निकाला जा सकता है। साथ ही होर्मुज स्ट्रेट से अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत जहाजों की निर्बाध आवाजाही बहाल होनी चाहिए।

यूएई ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन पर ईरानी हमलों की निंदा की

यूएई ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन पर हुए ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमलों की कड़ी निंदा की है। यूएई के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ये हमले तीनों मित्र देशों की संप्रभुता का खुला उल्लंघन हैं और उनकी सुरक्षा व स्थिरता के लिए खतरा पैदा करते हैं। मंत्रालय ने कहा कि ऐसे हमलों से पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ सकता है और क्षेत्रीय शांति पर असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका का ईरान पर दूसरे दिन फिर हमला, ईरान ने भी कुवैत-बहरीन को बनाया निशाना, होर्मुज भी बना रणक्षेत्र

यह भी देखें: रफीक खान का BJP पर बड़ा हमला! राज्यसभा नामांकन से लेकर गुटबाजी तक खोली पोल | Rafeek Khan

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

sreesanth

गेंदबाज श्रीसंत ने उठाए कोच की कार्यशैली पर सवाल, बोले-खिलाड़ियों को चाहिए मार्गदर्शन और भरोसामंद नेतृत्व

IT Shares in market

IT शेयर्स की बिकवाली से सेंसेक्स 800 अंक, निफ्टी 200 अंक गिरा

Barmer Murder Case

बाड़मेर में इन्फ्लूएंसर ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मारा, शराब पिलाकर टैंक में फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

Telegram News

Telegram पर बैन रहेगा जारी, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका, कहा- जल्दबाजी या लापरवाही नहीं की…

US-Israel Relations

अमेरिका-इजरायल में बढ़ा तनाव, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बाद उपराष्ट्रपति वेंस ने इजरायल को बताई हैसियत

Ukrain attack

यूक्रेन ने रूस पर 1000 से ज्यादा ड्रोन से किया हमला, क्रूज मिसाइलें भी दागीं

Health Sub Centre

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन जनता को समर्पित

Motivator/educator

प्रबोधकों की मांग पूरी नहीं होने पर संघ ने लिया आंदोलन करने का निर्णय

Ganesh and chandrama

धर्म गाथा-जब चंद्रमा ने गणेश जी के श्राप से खोया अपना दिव्य तेज

2

2