KBP Times

ईरान पर अमेरिका ने फिर की बमबारी, डोनाल्ड ट्रंप बोले- तेहरान डील नहीं करता तो फिर करेंगे हमला

Hormuz Strait

Hormuz Strait:अमेरिकी सेना ने ईरान पर फिर बमबारी की है. ईरान की तरफ से आरोप लगाया गया है कि अमेरिका ने सीजफायर के दौरान यह कार्रवाई की है. ईरानी तेल टैकरों को ओमान की खाड़ी में निशाना बनाया गया है. ईरान ने इसका करारा जवाब देने की चेतावनी दी है. ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता की तरफ से कहा गया है कि अमेरिकी सेना ने जास्क के पास ईरानी समुद्री इलाके से होर्मुज स्ट्रेट की ओर जा रहे तेल टैंकर को निशाना बनाया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर ईरान को चेतावनी दी गई है कि अगर तेहरान डील नहीं करता तो हम फिर हमले करेंगे. ट्रंप की ओर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया गया कि अमेरिकी जहाजों पर ईरान ने हमला किया है. दोनों देशों के बीच फायरिंग भी हुई. जिसमें हमने उनकी कई छोटी नावों को डूबो दिया. हम उन्हें परमाणु हथियार रखने का अधिकार नहीं देंगे, वो इसपर बात पर सहमत भी हो गए हैं.

वहीं दूसरी तरफ संयुक्त राष्ट्र की समुद्री एजेंसी IMO के महासचिव आर्सेनियो डोनिंगेज की ओर कहा है कि होर्मुज संकट की वजह से खाड़ी क्षेत्र में करीब 1500 जहाज फंसे हैं. इन जहाजों पर करीब 20 हजार नाविक भी सवार हैं.

कई जहाजों में आग लगने के संकेत
ईरान और अमेरिका के बीच होर्मुज स्ट्रेट के पास हुए हमलों के बाद नासा की FIRMS सैटेलाइट ने होर्मुज के पार कई जगहों पर आग लगने के संकेत दिए हैं.

तेल की कीमतों में उछाल
अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट में हुई सैन्य झड़प के बाद वैश्विक तेल बाजार में भी बड़ा उछाल आया है. ब्रेंट क्रू़ड की कीमत 7.5 प्रतिशत से बढ़कर 103.70 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है. एशियाई बाजर खुलने से इसमें कुछ नरमी आई और कीमत 101.12 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई. आज शुक्रवार को भी अमेरिकी तेल कीमतों में तेजी आई. डब्ल्यूटीआई 2.58 फीसदी यानि 2.45 डॉलर बढ़कर 97.26 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

यह भी पढ़े: राज्यपाल के रवैये से विजय का CM बनना रुका, बहुमत के बिना नहीं ले सकेंगे शपथ

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2