KBP Times

रेखा गुप्ता को अखिलेश यादव ने बताया ‘हाफ मुख्यमंत्री’ महिला आरक्षण विधेयक पर BJP को घेरा

akhilesh yadav

Akhilesh Yadav on Women Reservation Bill: महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा में आज (16 अप्रैल) बीजेपी की केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि एक बड़ा चुनावी सच ये भी है कि भाजपा की चुनावी घपलेबाजी अब पूरी तरह से भंडाफोड़ हो गई है. जो SIR आप(बीजेपी) लोग लाए थे हम लोगों ने उत्तर प्रदेश में बड़े करीब से SIR देखा, वो कहने को तो SIR था लेकिन सच्चाई में वो NRC का रूप था. SIR के मामले में जिस तरह से वोट काटने का काम शुरू हुआ मैं बधाई देना चाहता हूं अपने PDA प्रहरियों और संगठनों के लोगों का जिन्होंने वोट बचा लिया. जब पहली गिनती में हम लोग वोट बचाने में कामयाब हो गए तो भाजपा फॉर्म 7 को लेकर आई. भाजपा निराशा के इस दौर से उबरने के लिए बिल लेकर आ रही है. भाजपा का वोट कम हो रहा है इसलिए आरक्षण लेकर आए हैं.

“परिसीमन इसलिए है कि चुनावी मानचित्र को बदल दें”
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि परिसीमन इसलिए है कि चुनावी मानचित्र को बदल दें. हम चाहते हैं कि पहले जनगणना हो. जब सही आंकड़े आ जाएंगे तब परिसीमन हो. आरक्षण ही जनसंख्या पर है. कहीं ऐसा तो नहीं कि आधी आबादी में ये मुस्लिम महिलाओं को न गिनते हों. हमारी मांग होगी कि आधी आबादी में पिछड़े और मुस्लिम महिलाओं को भी जोड़ कर आरक्षण को पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि जब संख्या बढ़ेगी तो उत्तर प्रदेश की विधानसभा की सीटों की संख्या 500 से अधिक होने जा रही है. कहीं कोई ऐसा षड्यंत्र तो नहीं है जो महिला आरक्षण के बहाने छिपाकर आगे बढ़ रहे हैं? उत्तर प्रदेश में 120 सीटें लोकसभा की होने जा रही है. अगर विधानसभा की सीटें 600 हो रही हैं तो कहीं उसमें भी कोई साजिश तो नहीं? 33% सीटें कौन सी होगी? अगर आरक्षण होगा तो महिलाओं के बीच प्रतिस्पर्धा होगी. अगर ये फैसला पार्टी के पास होगा तो महिलाओं की संख्या ज्यादा होगी.

यह भी पढ़ें: बिंदी-तिलक पर रोक, हिजाब को परमिशन, Lenskart के ड्रेस कोड पर विवाद, CEO पीयूष बंसल ने दी सफाई

“हालांकि वह एक ‘हाफ’ मुख्यमंत्री हैं”
उन्होंने कहा कि 21 जगह सरकारें हैं. केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों समेत कुल 21 जगहों पर और सहयोगी पार्टियों के साथ गठबंधन में इनकी 21 सरकारें हैं. भारतीय जनता पार्टी हमें बताए कि इन 21 राज्यों में, जहां इनकी सरकारें अपने सहयोगियों के साथ चल रही हैं, इनकी कितनी महिला मुख्यमंत्री बनी हुई हैं? और जो दिल्ली में बनी हुई हैं हालांकि वह एक ‘हाफ’ मुख्यमंत्री हैं. सपा प्रमुख ने कहा कि हमारी ये लड़ाई निरंतर चल रही है। कहीं न कहीं, आरक्षण हमारे PDA के आह्वान को और भी मज़बूत कर रहा है. लेकिन जिस करह की बातें हमें सुनने को मिल रही हैं अब भारतीय जनता पार्टी ‘नारी’ (महिलाओं) को एक ‘नारा’ (स्लोगन) बनाने की कोशिश कर रही है. समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण के पक्ष में है और समाजवादी पार्टी का इतिहास रहा है कि हम लोगों ने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने क् लिए काम किया है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2