KBP Times

AIMIM के बढ़ते कदम, महाराष्ट्र के बाद तेलंगाना निकाय चुनाव में भी लहराया परचम

AIMIM

AIMIM : देश की राजनीति में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM)धीरे धीरे अपना प्रभाव छोडती जा रही है साथ ही तेजी से राजनैतिक पटल पर तेजी से उभरती पार्टी बन रही है. महाराष्ट्र के बाद अब तेलंगाना में हुए निकाय चुनाव में 69 सीटों पर जीत हासिल की है. तेलंगाना के हालिया नगर निकाय चुनावों में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए नगरपालिकाओं और नगर निगमों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है. परिणामों के अनुसार, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने नगरपालिकाओं में 47 सीटें और नगर निगमों की 22 सीटें सहित कुल 69 सीटों पर कामयाबी हासिल की है.

तेलंगाना में मजबूत हो रही AIMIM

नगरपालिकाओं की बात करें तो ने कुल 15 अलग-अलग नगरपालिकाओं में 47 सीटें जीती हैं. सबसे शानदार प्रदर्शन भैंसा और बोधन में देखने को मिला, जहां पार्टी ने दोनों जगह 12-12 सीटें जीतकर अपना वर्चस्व साबित किया. इसके अलावा आदिलाबाद में 6 सीटें और निर्मल में 3 सीटें जीतकर पार्टी ने उत्तर तेलंगाना क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ दिखाई. अन्य नगरपालिकाओं में भी AIMIM ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें जहीराबाद, नारायणपेट और जगित्याल में 2-2 सीटें, जबकि संगारेड्डी, कागजनगर, गडवाल, कोहिर, कोडंगल, विकाराबाद, आर्मूर और तंदूर में 1-1 सीट शामिल हैं. यह प्रदर्शन दर्शाता है कि ।प्डप्ड अब केवल कुछ सीमित क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि विभिन्न जिलों में अपनी पैठ बना रही है.

कितनी सीटों पर जीत दर्ज की

नगर निगम चुनावों में ।प्डप्ड ने कुल 22 सीटों पर जीत हासिल की. इनमें सबसे अधिक सफलता निजामाबाद नगर निगम में मिली, जहां पार्टी ने 14 सीटें जीतकर अपना प्रभाव दिखाया. इसके अलावा करीमनगर और महबूबनगर नगर निगमों में 3-3 सीटें और नलगोंडा नगर निगम में 2 सीटें जीतकर पार्टी ने इन शहरी क्षेत्रों में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई.

यह भी पढ़ें : PMO की नई इमारत ‘सेवा तीर्थ’ भवन का उद्घाटन, ब्रिटिश युग के पीएमओ का अंत

इन चुनाव परिणामों से स्पष्ट संकेत मिलता है कि ।प्डप्ड धीरे-धीरे अपने पारंपरिक गढ़ से बाहर निकलकर तेलंगाना के विभिन्न हिस्सों में अपना आधार मजबूत कर रही है. खासकर उत्तर और पश्चिम तेलंगाना के नगरपालिकाओं में पार्टी की सफलता यह दर्शाती है कि ।प्डप्ड को स्थानीय स्तर पर बढ़ता समर्थन मिल रहा है. कुल मिलाकर नगरपालिकाओं में 47 सीटें, नगर निगमों में 22 सीटें और कुल 69 सीटों की जीत ।प्डप्ड के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक उपलब्धि मानी जा रही है. यह प्रदर्शन आने वाले विधानसभा और अन्य स्थानीय चुनावों के लिए पार्टी के आत्मविश्वास को और मजबूत करेगा.

यह भी देखें : कलेक्ट्रेट सर्किल के फुटपाथ पर लगी अवैध दुकानों पर कार्रवाई कब? 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

2

2