KBP Times

दिल्ली में बिहारी युवक की हत्या के खिलाफ AAP का जोरदार प्रदर्शन, कहा- बिहारियों के प्रति नफ़रत…

Pandav Kumar Murder Case

Pandav Kumar Murder Case: दिल्ली के द्वारका स्थित जाफरपुर कला इलाके में बीते 25 अप्रैल को नशे में धुत दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात एक पुलिसकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी. युवक की पहचान 21 वर्षीय पांडव कुमार के रूप में हुई, जो बिहार के खगड़िया का रहने वाला था. पांडव कुमार दिल्ली में एक डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था. पांडव कुमार की हत्या को लेकर सियासत तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी ने आज रविवार को पांडव कुमार की हत्या के विरोध में अपने दिल्ली मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. AAP ने मृतक के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये के मुआवज़े और सरकारी नौकरी की मांग की है. इसके साथ AAP नेताओं ने कानून-व्यवस्था पर भी चिंता जताई और दिल्ली में हाल ही में हुई अन्य घटनाओं का भी ज़िक्र किया.

“इतनी नफ़रत क्यों फैल गई है”
AAP विधायक संजीव झा ने कहा कि आज दिल्ली में हालात यह हैं कि एक नौजवान को इसलिए गोली मार दी गई क्योंकि वो बिहार से था. एक घर का चिराग इसलिए छिन गया क्योंकि वह बिहारी था. तो इतनी नफ़रत क्यों फैल गई है? एक साल में, भारतीय जनता पार्टी ने पूर्वांचलियों और बिहारियों के प्रति जो नफ़रत फैलाई है, उसका परिणाम है कि गलियों में नफरत फैल गई है. मैंने मुख्यमंत्री से कहा था कि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा तो मिलनी ही चाहिए, लेकिन उस पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये की राशि दी जाए और घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए.

यह भी पढ़ें: “बृजभूषण ने मेरा भी यौन शोषण किया, मेरे साथ गलत हुआ तो सरकार जिम्मेदार…” विनेश फोगाट का बड़ा बयान

“पूर्वांचलियों के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है”
पूर्व मेयर महेश कुमार खिची ने कहा कि AAP का विरोध प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ है. कानून-व्यवस्था चरमरा गई है. हमारे पूर्वांचल के जो साथी थे, पांडव कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई और वो हत्या इसलिए की गई क्योंकि वो बिहारी थे. मैं भारतीय जनता पार्टी से पूछना चाहता हूं कि पूर्वांचलियों के साथ इस तरह का भेदभाव क्यों किया जा रहा है.

“1 करोड़ रुपये का मुआवज़ा मिले”
AAP विधायक अनिल झा ने कहा कि हम भारत सरकार और दिल्ली सरकार से यह मांग कर रहे हैं कि पूर्वांचल के साथ जो अमानवीय बर्ताव किया जा रहा है, इसे बंद होना चाहिए. वहीं AAP नेता महाबल मिश्रा ने कहा कि जो आरोपी है उसको फांसी मिले, परिवार को सरकारी नौकरी और 1 करोड़ रुपये का मुआवज़ा मिले.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2