KBP Times

संसद में परिसीमन पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष आमने सामने

Kiran rijijiju and rahul-priyanka

Delimitation : संसद में परिसीमन पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष आमने सामने हो गए हैं। सरकार का कहना है कि परिसीमन पर चर्चा हो लेकिन विपक्ष पहले चढावा चोरी और लाठीचार्ज मुद्दे पर पहले चर्चा करने पर अडा है। अब सरकार परिसीमन पर चर्चा के लिए 16 से 18 अगस्त तक संसद का विशेष सत्र बुला सकती है। बता दें कि पूरा मानसून सत्र विपक्ष के हंगामें के चलते नहीं चल पाया और केन्द्र सरकार परिसीमन पर चर्चा नहीं करा पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को संसद में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ करीब 50 मिनट इस मुद्दे पर बातचीत की।

कांग्रेस से मांगा सहयोग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिसीमन बिल को संसद में पारित कराने में सरकार उतावली हो रही है यही कारण है कि संसदीय मंत्री किरण रिजिजू ने सदन में बिल पर चर्चा के लिए कांग्रेस से सहयोग मांगा। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने इसके लिए सीधे मना कर दिया। राहुल पहले चढ़ावा चोरी और लाठीचार्ज के मुद्दे पर चर्चा और जवाब चाहते हैं।

अप्रैल में भी विशेष सत्र बुलाया, बिल पास नहीं हो सका

बता दें कि केन्द्र सरकार ने इसी वर्ष 16 से 18 अप्रैल तक भी संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र बुलाया था। इस दौरान परिसीमन संशोधन संविधान बिल, संविधान का 131वां संशोधन बिल और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल पर चर्चा की गई थी। 18 अप्रैल को संविधान का 131वां संशोधन बिल पर वोटिंग हुई थी लेकिन सरकार बिल (Delimitation Bill) लोकसभा में पास नहीं करा पाई थी। इसके बाद सरकार ने बाकी दो बिल भी पेश नहीं किए थे।

विपक्ष का प्रदर्शन

इससे पहले विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी करते हुए गांधी प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च निकाला। विपक्षी सांसद 20 जुलाई को जंतर-मंतर प्रदर्शन में छात्रों पर लाठीचार्ज और राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सरकार को घेर रहे हैं। उनकी मांग है कि गृह मंत्री अमित शाह संसद में आकर जवाब दें। इसको लेकर विपक्षी सांसद लोकसभा-राज्यसभा में हंगामा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें –राजनीति से दूर रहेगी CJP, दीपके बोले- देश को मजबूत प्रेशर ग्रुप की जरुरत

यह भी देखें – जयपुर के हरमाड़ा से विकास गायब! जनता ने खोली प्रशासन की पोल | Ground Report | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Mahipal Singh Makrana

श्री राजपूत करणी सेना ने कहा- हमारी दो मांगे मानी लेकिन UGC पर जारी रहेगा संघर्ष

Rahul Gandhi PC

दिल्ली में राहुल गांधी प्रेस के सामने लाए पीड़ित छात्र-छात्राएं, कहा-इनका लगातार शोषण

Mark Zuckerberg

CSAM कंटेंट और डीपफेक पर झुका मेटा, मार्क जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी

Khosla ka Ghosla 2

फिल्म ‘खोसला का घोसला-2’ की शूटिंग पूरी, अनुपम खेर ने की बोमन ईरानी की तारीफ

Article 370

आर्टिकल 370 हटाने के 7 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- बड़े सपने देखने…

Space rocket touch moon

4000 किलो वजनी रॉकेट चांद से टकराया, नासा ने कहा- धरती को खतरा नहीं

Kiran rijijiju and rahul-priyanka

संसद में परिसीमन पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष आमने सामने

meta jukarburga nd pm modi

Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने भारत सरकार से मांगी माफी, PM मोदी का विडियो हटाने का मामला

Shubham Rewad hunger strike

छात्र नेता शुभम रेवाड़ को जिला कलक्टर ने दिया आश्वासन, पूर्व सीएम गहलोत ने पिलाया पानी

2

2