Shikhar Agarwal : राजस्थान सरकार ने एक ही कंपनी से 40 विला-कॉटेज खरीदने के मामले में IAS शिखर अग्रवाल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कार्मिक विभाग ने कारण बताओ नोटिस पर एक सप्ताह में जवाब देने को कहा है। इधर, शिखर अग्रवाल ने जिस कंपनी से विला खरीदे उसके सभी सरकारी फायदों पर एसीबी जांच होने तक रोक लगा दी है। दूसरी ओर IPS पत्नी प्रशाखा माथुर के नाम खरीदे गए विला को प्रॉपर्टी रिटर्न में नहीं दिखाने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
एसीबी की जांच शुरु हुई
मीडिया में खुलासे के बाद शिखर और प्रशाखा को उनके पदों से हटाकर APO किया जा चुका है। शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी शनिवार (31 अक्टूबर) को ही पीई दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर चुकी है।
कंपनी को मिलने वाले सरकारी फायदों पर रोक लगाई
शिखर अग्रवाल और उनकी पत्नी प्रशाखा माथुर ने जिस कंपनी से 40 विला और कॉटेज खरीदे उसको निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत मिलने वाले सरकारी फायदों पर रोक लगा दी है। गोयल फैशन्स प्रा. लि. को मंजूर सरकारी लाभों पर एसीबी की प्रारंभिक जांच पूरी होने तक रोक लगाई गई है। कंपनी को जांच पूरी होने तक मिलेगा निवेश प्रोत्साहन और किसी छूट का लाभ नहीं होगा। सीएम के निर्देशों के बाद आयुक्त उद्योग वाणिज्य कार्यालय ने इसके आदेश जारी किए हैं।
एसीबी ने कई विभागों से मांगी जानकारी
आईएएस शिखर अग्रवाल और उनकी आईपीएस पत्नी प्रशाखा माथुर को एसीबी जल्द नोटिस जारी कर बुलाने की तैयारी में है। एसीबी ने सोमवार को उदयपुर कलेक्टर और सब-रजिस्ट्रार, अलवर सब-रजिस्ट्रार को नोटिस जारी किए। इनसे जानकारी मांगी गई है। वहीं क्व्च् को नोटिस जारी कर प्त् और जीए 55 (प्रॉपर्टी रिटर्न) की पूरी जानकारी मांगी गई है। साथ ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से भी IT (इनकम टैक्स रिटर्न) की जानकारी मांगी गई है
जिस कंपनी से खरीदे, उसे ही लीज पर दिए
IAS शिखर अग्रवाल, IPS पत्नी प्रशाखा माथुर और परिवार ने गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड से अलवर के अजबगढ़ में 20 विला और उदयपुर के बुझड़ा में 20 कॉटेज खरीदे थे। सभी को खरीदने में 6 करोड़ 16.5 लाख रुपए खर्च हुए। खरीद के साथ ही ये सभी विला-कॉटेज उसी कंपनी को लीज पर दे दिए, जिससे खरीदे थे। बुझड़ा के 20 कॉटेज 4 लाख प्रति कॉटेज और अजबगढ़ के 20 विला 5 लाख रुपए प्रति विला सालाना के हिसाब से कंपनी को लीज पर दिए। यानी हर साल लीज से मिलने वाली रकम 1.80 करोड़ रुपए है।
रविंद्र सिंह भाटी का बड़ा बयान! सूखा, गोवंश संरक्षण और सरलीकरण अभियान पर खुलकर बोले | KBP Times


