KBP Times

शरद पवार के सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया भर्ती; हालत स्थिर, निगरानी में रखा

Sharad pawar admit in hospital

Sharad Pawar : राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को सोमवार को तबियत खराब होने के बाद पुणे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें सांस लेने पर बढ़ने वाले सीने के दर्द की शिकायत थी। 85 साल के पवार को खांसी होने के बाद पुणे के प्राइवेट हॉस्पिटल रूबी हॉल क्लिनिक लाया गया। उनकी बेटी, बारामती सांसद और एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने यह जानकारी दी। सुले के मुताबिक, पवार के मेडिकल टेस्ट चल रहे हैं। उनके स्वास्थ्य से जुड़े सभी पैरामीटर स्थिर हैं।

हालत स्थिर फिलहाल निगरानी में

जानकारी के अनुसार रूबी हॉल क्लिनिक के मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ, चेयरमैन और मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. पुरवेज के. ग्रांट ने बताया कि पवार की हालत जल्द सामान्य होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर पवार को निगरानी में रखा जाएगा। डॉक्टर का कहना है कि ये इमरजेंसी नहीं है अगर ऑक्सीजन, हार्ट रेट नॉर्मल हो, लेकिन एंटीबायोटिक, दर्द की दवा और आराम से 3-5 दिन में ठीक हो जाता है।

क्या होता है प्ल्यूरिटिक पेन

चिकित्सकों के अनुसार प्ल्यूरिटिक पेन सीने में होने वाला ऐसा दर्द है, जो सांस लेने, खांसने या छींकने पर आमतौर पर बढ़ जाता है। प्ल्यूरिटिक पेन यानी फेफड़ों के बाहर की झिल्ली में दर्द। हमारे फेफड़ों के चारों तरफ 2 पतली झिल्लियां होती हैं – इन्हें प्ल्यूरा कहते हैं। दोनों झिल्लियों के बीच थोड़ा सा लुब्रिकेंट फ्लूइड होता है, ताकि सांस लेते समय फेफड़े आसानी से फूल-पिचक सकें। जब इन झिल्लियों में सूजन, इन्फेक्शन या फ्लूइड भर जाता है तो सांस लेते, खांसते या छींकते समय दोनों झिल्लियां आपस में रगड़ खाती हैं। इसी रगड़ से सीने में तेज, चुभने वाला दर्द होता है – इसे ही प्ल्यूरिटिक पेन या प्ल्यूरिसी कहते हैं।

रविंद्र सिंह भाटी का बड़ा बयान! सूखा, गोवंश संरक्षण और सरलीकरण अभियान पर खुलकर बोले | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shikhar Agarwal IAS and Prashakha mathur

IAS शिखर ने जिस कंपनी से 40 विला खरीदे उसके सरकारी फायदों पर रोक, IPS पत्नि से मांगा स्पष्टीकरण

Sharad pawar admit in hospital

शरद पवार के सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया भर्ती; हालत स्थिर, निगरानी में रखा

Awarness Program in Jaipur

जयपुर में हृदय रोग जागरूकता शिविर का आयोजन, समाज की प्रतिभाओं का भी सम्मान

Sardar patel jayanti

जयपुर कलेक्ट्रेट में मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, जिला कलक्टर संदेश नायक ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

UCC Protest by All India Ulama Board

महाराष्ट्र में UCC के खिलाफ ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड का विरोध, मुंबई में कॉन्फ्रेंस कर सरकार को सौंपे सुझाव

attack on tanker in hormuz

होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला; इंजन रूम में आग लगी, सभी 27 भारतीय नाविक सुरक्षित

Karwa Chouth in Parth

ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ, श्री बालमुरुगन सेवा मंदिर में दिखा श्रद्धा और उत्साह का संगम

Israel Election for PM

इजराइल में यूनाइटेड टोरा जूडिज्म पार्टी का आइजनकोट को PM बनाने का प्रस्ताव, बाहर से समर्थन

Funding for terror by network

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-TRF से जुड़े नेटवर्क का खुलासा; 10 गिरफ्तार, आतंकियों के लिए जुटाते थे फंडिंग

2

2